मजबूरी में राखी सावंत ने की रितेश से शादी,बोलीं- पीछे पड़ा था गुंडा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

‘बिग बॉस-14 कंटेस्टेंट राखी सांवत शो के ऑफएयर होने के बाद भी लगातार खबरों में बनी हुई हैं। वह कई वजहों से चर्चा में हैं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी मां की बीमारी और शादीशुदा लाइफ को लेकर लोगों की नजरों में बनी हुई हैं। ऐसे ही अब एक बार फिर राखी ने अपनी शादी और पति रितेश का जिक्र किया है और बताया कि अपनी मां के कैंसर सर्जरी में अपने पति द्वारा दिये गए आर्थिक मदद को लेने से इंकार कर दिया। उन्होंने रितेश को ‘व्हाट्सएप फ्रेंड’ कहते हुए भी खुलासा कि वह मजबूरी में रितेश से शादी की थीं क्योंकि उनके पीछे एक गुंडा पड़ गया था। 

रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत करते हुए राखी ने बताया कि उन्हें इस बात का यकीन था कि अगर उनकी रितेश से शादी होती है तो वह उन कठिन परिस्थियों से उबर जाएंगी, जिससे वह लंबे समय से जूझ रही थीं। राखी से शादी करने के लिए रितेश राजी तो हो गया लेकिन बड़ा बिजिनेसमैन होने के नाते उसने सार्वजनिक नहीं बल्कि उसने प्राइवेट  शादी की।  

रितेश की बहन ने राखी को किया था अर्लट 

बिग बॉस के घर राखी ने खुलासा किया था रितेश पहले से शादीशुदा था। वह आगे कहती हैं कि मैंने कोरोना वायरस, लॉकडाउन के दौरान अकेले ही 7-8 महीने दुख में गुजार दिये। इस दौरान मैं कैसे रही, इस बारें में कोई नहीं जानता है। मैं डिप्रेशन में थी। इस दौरान रितेश की बहन ने मुझे उसकी शादी के बारें में बताया और मुझे अर्लट भी किया।

‘व्हाट्सएप फ्रेंड’ था रितेश

राखी आगे ये स्वीकार करते हुए कहा कि शुरू के दिनों में वह रितेश से प्यार नहीं करती थीं, वह केवल एक ‘व्हाट्सएप फ्रेंड’ था। लेकिन वह रितेश से प्यार करने लगेगीं ये बात उन्हें नहीं पता था। अब रितेश से धोखा खाने के बाद वह अब खुद से और भगवान को प्यार करती हैं। 

राखी की मदद के लिए आगे आये ये सितारे

इस बातचीत के दौरान राखी खुलासा करते हुए कहा कि मैंने उसे अपनी मां के कैंसर के बारे में रितेश को बताया, लेकिन मैंने उनसे कोई मदद नहीं ली। वह आगे कहती हैं कि करण जौहर, सलमान खान, सोहेल खान, फराह खान, और अन्य कई बॉलीवुड हस्तियां उनकी मां के कैंसर की सर्जरी होने के बाद मिलने के आए। लेकिन मैंने अपने पति रितेश से मदद नहीं मांगी और नहीं उसकी कोई मदद स्वीकार की। 

Leave a Reply

Next Post

आंध्र प्रदेश के कडपा में चूना पत्थर खदान में ब्लास्ट, 10 की मौत, कई फंसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कडपा 08 मई 2021। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में चूना पत्थर खदान में तेज विस्फोट के चलते बड़ा हादसा हो गया। खदान में काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। घटना […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ