देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में 624 लोगों ने तोड़ा दम, एक्टिव केस 94 हजार के पास पहुंचा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव जारी है। किसी दिन मामले बढ़ जा रहे हैं तो किसी दिन केस कम हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले एक दिन कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा गुरुवार की अपेक्षा कम हुआ है। पिछले 24 घंटे में 8,503 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, मौतों की संख्या अचानक से बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान 624 लोगों की जानें गई हैं। इसके अलावा सात हजार 678 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, एक्टिव केस की संख्या भी धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या अब 94  हजार 943 पर पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7,678 मरीज ठीक हुए हैं।

4 लाख 74 हजार से ज्यादा लोंगों की मौत

इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 41 लाख 05 हजार 066 पर पहुंच गया है।  देश में कोरोना के 94 हजार 943 एक्टिव केस बचे हुए हैं।  इसके अलावा देश में अब तक कोरोना से 4 लाख 74 हजार 735 लोगों की जान जा चुकी है। टीकाकरण की बात करें तो अब तक 1 अरब 31 करोड़ 18 लाख 87 हजार 257 खुराकें दी गई हैं।

ओमिक्रॉन के बढ़ रहे मामले

देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी धीरे-धीरे पैर पसारने लगे हैं। कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, राहत की बात ये है कि ओमिक्रॉन से अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

आखिरी सफर पर निकला सीडीएस जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर, बरसाए जा रहे फूल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 10 दिसंबर 2021। सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्‍नी मधुलिका रावत समेत सभी जवानों का अंतिम संस्‍कार आज पूरे सैन्‍य सम्‍मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्‍हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगातार बढ़ता ही […]

You May Like

श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप....|....कोरबा पुलिस ने 110 फोन ढूंढकर मालिकों को लौटाए,चेहरे पर लौटी मुस्कान....|....दशगात्र कार्यक्रम में जादू-टोने के शक ने लिया खूनी रूप....|....सरकारी आयुर्वेद अस्पताल की कैंटीन में एक्सपायर ब्रेड से बन रहा था सैंडविच, सड़ी प्याज भी मिली....|....इंदौर की ट्रैफिक गर्ल शुभी जैन पुलिकर्मियों पर ’लेडिस जात‘कहने से भड़की....|....10 लाख पेड़ कटने का दावा सफेद झूठ, उसका दसवां हिस्सा भी नहीं काटा जाना है : सौरभ सिंह....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने की डिस्पैच और स्पेशल कैंपेन 6.0 की तैयारियों की समीक्षा....|....प्रधानमंत्री आवास पर विजय शर्मा प्रदेश की जनता को गुमराह करना बंद करे - कांग्रेस