अब जनरल बोगियों में भी मिलेगा कंफर्म टिकट, वो भी व्हाट्सएप पर

indiareporterlive
शेयर करे

नई दिल्ली: रेलवे अपने यात्रियों को सुविधा देने के लिए नई-नई पहल करता रहता है. समय की बचत और भीड़ से छुटकारे के उपायों पर रेलवे अब तक बहुत सारे उपाय कर चुका है. इसी क्रम में अब यात्रियों को एक और रेलवे की तरफ से सुविधा मिलने वाली है. अभी तक हम स्लीपर क्लास, एसी क्लास तक ही रिजर्वेशन के बारे में सुनते चले आए हैं लेकिन अब जनरल बोगियों में भी कंफर्म टिकट के लिए बुकिंग की जा सकती है.

नई योजना के तहत आपकी सीट का नंबर आपके फोटो के साथ आपके व्हाट्सएप पर आ जाएगा. इससे आपको कंफर्म टिकट की चिंता से निजात मिल जाएगी. साथ ही सीट पर कब्जा जमाने के लिए होने वाली मारामारी से भी बचा जा सकेगा. इसके अलावा जनरल बोगियों में दलाली राज पर भी अंकुश लग सकेगा. अगर योजना धरातल पर सफल रही तो रेलवे अब पूरे देश में लागू कर सकता है. हालांकि अभी इस तरह की सुविधा पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में दी जा रही है. जिसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पास फॉर अनरिजवर्ड बोर्ड नाम से चालू किया गया है. इसके तहत जनरल डिब्बों में अनारक्षित सीटों पर भी कंफर्म सीट मिल सकेगी. अभी अनारक्षित टिकट देते वक्त यात्रियों को बोर्डिंग पास दिया जा रहा है.

सुविधा का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा ?

ऐसे में सवाल पैदा होता है कि सुविधा का लाभ उठाने के लिए क्या करना होगा. क्या पहले से रिजर्वेशन कराना होगा या फिर इस स्कीम के तहत तत्काल का प्रावधान रहेगा. अब आपको बताते हैं कि स्टेशन पर रेलवे काउंटर के साथ ही एक पूरब का काउंटर बनाया गया है. यहां पर अगर आप जाते हैं तो पहचान पत्र देखकर आपकी फोटो खींच ली जाएगी. उसके बाद आपके व्हाट्सएप नंबर पर डिजिटल टिकट भेज दिया जाएगा. डिजिटल टिकट में आपका फोटो लगा होगा. इस तरह आपको जनरल डिब्बों में भी कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी.

Leave a Reply

Next Post

नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने देश को किया आश्वस्त, सीमाएं सुरक्षित हैं, हम हर चुनौती से निपटने को तैयार

शेयर करे नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.  उन्होंने बताया कि तीन विमान वाहक पोत को अपने बेड़े में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं