नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह ने देश को किया आश्वस्त, सीमाएं सुरक्षित हैं, हम हर चुनौती से निपटने को तैयार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

नयी दिल्ली : नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं देश को आश्वस्त करता हूं कि भारतीय नौसेना राष्ट्रीय सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.  उन्होंने बताया कि तीन विमान वाहक पोत को अपने बेड़े में शामिल करने की दीर्घकालिक योजना है. नौसेना 41 पोतों की खरीद कर रही है.  

एडमिरल करमबीर सिंह ने पड़ोसी देशों से मिल रही चुनौतियों पर कहा कि क्षेत्र में किसी और देश की नौसैन्य गतिविधि से हमें प्रभावित नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा कि आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए नौसेना और तटरक्षक दल पूरी तरह से तैयार है. 

आज नौसेना दिवस के अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में  एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा कि  भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं से निपटने के लिए कई अभियान चलाये हैं और 44 डकैती के प्रयासों को विफल किया है और 120 समुद्री लुटेरों को पकड़ा.

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने प्याज की कीमतों का मुद्दा, भाजपा नेताओं का हंगामा

शेयर करेनयी दिल्लीः संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया. इस नोटिस में पूरे देश में प्याज और अन्य सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया गया है. इधर, […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग