कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया, 25 अक्टूबर 2026। कोरिया जिले में अमानक खाद की आपूर्ति के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मनीष त्रिपाठी (44) को मध्य प्रदेश के रीवा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी को 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

मामला वर्ष 2025 के खरीफ सीजन में खाद की गुणवत्ता को लेकर मिली शिकायतों से जुड़ा है। जांच में छिंदडांड़ स्थित शासकीय गोदाम से चिरमिरी समिति को भेजी गई खाद की 600 बोरियां अमानक पाई गई थीं। प्रत्येक बोरी का वजन 50 किलोग्राम था। खाद की कुल कीमत 7 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है।

जांच में एक निजी कंपनी के प्रतिनिधि एवं सेल्स मैनेजर मनीष त्रिपाठी की भूमिका सामने आई। इस मामले में बैकुंठपुर थाने में अपराध क्रमांक 401/2025 के तहत आवश्यक वस्तु अधिनियम और उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के प्रावधानों के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। जिला पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। निरीक्षक दिनेश कुमार चंद्रा एवं निरीक्षक अमोल खलखो के नेतृत्व में टीम ने मध्य प्रदेश के मऊगंज थाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक लवांग सिंह और आरक्षक रोशन इक्का भी शामिल रहे। 

Leave a Reply

Next Post

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल

शेयर करे10 लाख रुपये के कर्ज के लिए रची साजिश इंडिया रिपोर्टर लाइव जांजगीर-चांपा, 25 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में 10 लाख रुपये का कर्ज लौटाने से बचने के लिए शराब में जहरीला पदार्थ सुहागा मिलाकर बहुजन समाज पार्टी के पार्षद और निजी क्लीनिक संचालक की हत्या करने […]

You May Like

शराब में सुहागा मिलाकर किया बसपा पार्षद समेत दो का कत्ल....|....कोरिया में 600 बोरी अमानक खाद की आपूर्ति....|....जैसलमेर को मिली हवाई कनेक्टिविटी की सौगात....|....इंदौर: दिन में तापमान सामान्य से ज्यादा, रात में बढ़ी ठंडक....|....भोपाल से होगी प्रदेश की 15 हजार बसों की निगरानी....|....13,500 फीट पर बदला मणिमहेश का नजारा, डल झील जमने लगी....|.... प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 400 से अधिक पदों पर होगी भर्ती....|....गणित और अंग्रेजी के सवाल देखकर खिले अभ्यर्थियों के चेहरे....|....सीएम योगी बोले- देश को अराजकता और अलगाववाद की भट्टी में झोंकने का रचा जा रहा षड्यंत्र....|....बायर्न म्यूनिख के मैनेजर विंसेंट कॉम्पनी हुए बेहोश