
इंडिया रिपोर्टर लाइव
लखनऊ, 21 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया और जापान के यामानाशी प्रान्त के माननीय गवर्नर श्री कोतारो नागासाकी के साथ चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जब जापान और भारत की शक्ति साथ आएंगी तो केवल दोनों देशों के बच्चों का भविष्य ही बेहतर नहीं होगा बल्कि ग्लोबल स्टेज पर नई संभावनाओं के द्वार भी खुलेंगे। इस दौरान उन्होंने यूपी में जापान के निवेश को लकर चर्चा भी की।
उन्होंने कहा कि भारत और जापान के सांस्कृतिक संबंध प्राचीन हैं। जापान का दर्शन ‘वा’, साथ मिलकर आगे बढ़ने एवं भारत की संस्कृति ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ दुनिया को एक परिवार के रूप में मान्यता देती है।


