भारत में 2 बच्चों और पति को छोड़ पाकिस्तान जाने वाली अंजू बनने जा रही मॉडल, मिला ये बड़ा ऑफर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 29 अगस्त 2023। भारतीय अंजू को पाकिस्तान की कई प्राइवेट कंपनियां अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने का आमंत्रण दे रही हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान की कई अन्य कंपनियां अंजू को अपने विज्ञापनों में लेने के लिए अंजू से संपर्क कर रही हैं। पता चला है कि भारत से अपने प्यार के लिए वीजा लेकर पाकिस्तान पहुंची अंजू के लिए पाकिस्तानी कंपनियां उसे अपने उत्पाद का प्रचार-प्रसार करने के लिए आमंत्रित कर रही हैं। अंजू के पति नसरुल्लाह इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान समाचार पत्रों में अंजू को इस प्रक्रिया में खास स्थान दिया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि वह जब भी कहीं खरीदारी के लिए बाजार जाती है तो लोग उससे खरीदी गई वस्तुओं के पैसे भी नहीं लेते हैं। अंजू इस समय अपने पति नसरुल्ला के साथ पाकिस्तान की अलग- अलग जगहों पर घूम रही है।

अंजू की नई-नई तस्वीरें वायरल हो रही
सोशल मीडिया पर उसकी नई-नई तस्वीरें वायरल हो रही हैं और उसे बहुत ही अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। यही वजह है कि अंजू को पाकिस्तान के उत्पाद मालिकों की ओर से अपने उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए उसे विज्ञापन में काम करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। सरहद पार सूत्रों से पता चला है कि अंजू के साथ सैल्फी लेने के लिए लोग कतार में खड़े नजर आते हैं और नसरुल्लाह के साथ उसके प्रेम प्रसंग की चर्चा पाकिस्तान के छोटे बड़े सभी समाचार पत्रों तथा इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में हो रही है। वह जिस परिस्थिति में वहां रह रही है, उससे साफ जाहिर होता है कि इस समय उसके पास काफी पैसा जमा हो चुका है।

अंजू ने ब्यूटी क्रीम की खूबियां बताकर लोगों को इसे खरीदने की सलाह दी
पाकिस्तान में अंजू की बढ़ती लोकप्रियता से अंजू पास कई प्रकार के ऑफर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले अंजू मेकओवर के लिए सखाकोट ब्यूटी पार्लर में गई थी तो वहां उससे कोई भी पैसा नहीं लिया और इसी तरह अंजू नसरुल्ला के साथ मर्दन बाजार में ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने गई तो दुकानदारों ने उससे पैसे लेने से इंकार कर दिया। तभी एक दुकानदार ने एक ब्यूटी क्रीम का प्रमोशनल वीडियो बनाने को कहा जिस पर अंजू ने ब्यूटी क्रीम की खूबियां बताकर लोगों को इसे खरीदने की सलाह दी।

Leave a Reply

Next Post

'चीन जब कमजोरी महसूस कर लेता है तब वो ऐसा करता है', नक्शा विवाद पर थरूर ने सरकार को दी नसीहत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 सितम्बर 2023। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार सीमा पर चीन की आक्रामकता को काबू करने में नाकाम रही है। थरूर ने कहा कि ‘जब तक हम यह कहकर लोगों को […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान