गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान

Indiareporter Live
शेयर करे

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर संभाली जिम्मेदारी

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर, 01 अगस्त 2026। दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के बोदली गांव में एक गर्भवती महिला को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने पर सीआरपीएफ के जवान उसकी मदद के लिए आगे आए। जवानों ने न केवल एम्बुलेंस की व्यवस्था की, बल्कि महिला को स्वयं अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया, जिससे उसे समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।

जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ के अति दुर्गम क्षेत्र में तैनात 195वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बोदली कैंप कमांडर को ग्राम घोटिया की एक गर्भवती महिला के प्रसव पीड़ा से परेशान होने की सूचना मिली। बताया गया कि महिला को तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी लेकिन क्षेत्र में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं थी। सूचना मिलते ही कैंप कमांडर ने इसकी जानकारी 195वीं वाहिनी मुख्यालय, बारसूर को दी। इसके बाद कमांडेंट अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर जवान तत्काल वाहिनी की एम्बुलेंस लेकर महिला के गांव पहुंचे।

सीआरपीएफ की टीम ने महिला को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद एम्बुलेंस से सुरक्षित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारसूर पहुंचाया, जहां उसे भर्ती कर चिकित्सकों की निगरानी में उपचार शुरू कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकी।

दुर्गम और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में समय रहते मिली इस मदद की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। सीआरपीएफ की इस मानवीय पहल से एक बार फिर यह संदेश गया कि बल सुरक्षा दायित्वों के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों की आपातकालीन सहायता के लिए भी हमेशा तत्पर रहता है। 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को मानवीय और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार

शेयर करेकमर में लगाई थी नकली पिस्टल; राहगीरों ने खोली पोल इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल, 01 अगस्त 2026। शाहपुरा थाना क्षेत्र में एलएलबी के एक छात्र सहित दो युवकों को पुलिसकर्मी बनकर वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हुए गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में से एक ने […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|.... कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस