हाट-बाजार के साथ-साथ 150 गाँवों में छत्तीसगढ़ सरकार की पहुंचाई गई योजनाएं : बस्तर के अंदरूनी इलाकों में कला जत्था के माध्यम से स्थानीय बोली में शासकीय योजनाओं का प्रचार

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जगदलपुर 20 जनवरी 2021। बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों ओर अंदरूनी ईलाकों में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को कला जत्था के माध्यम से विभिन्न ग्रामों में स्थानीय बोली में नृत्य, नाटक के माध्यम से पहुंचाया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था के माध्यम से 8 जनवरी से 19 जनवरी तक संभाग के सभी जिलों में 150 स्थानों में शासन की योजनाएं पहुंचाई गई। अधिक से अधिक लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाने के लिए हाट-बाजार वाले स्थानों को प्राथमिकता दी गई।

कला जत्था के लोक कलाकारों द्वारा गीत-संगीत और प्रहसन के माध्यम से आकर्षक ढंग से शासन की योजनाएं लोगों को हल्बी, गोंडी भतरी और छत्तीसगढ़ी जैसी स्थानीय बोलियों के माध्यम से पहुंचाई गई। स्थानीय बोलियों में पहुंचाई गई योजनाओं ने ग्रामीणों के दिल को छू लिया। कला जत्था द्वारा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक, राजीव गांधी न्याय योजना, नरवा, गरुआ, घुरवा, बाड़ी सहित विभिन्न योजनाओं से जुड़ने और उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके तहत बस्तर संभाग के सातों जिलों में हाट-बाजारों और प्रमुख स्थानों में लोक संस्कृति के साथ शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई गई। इसके साथ ही इन स्थानों में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विभागीय योजनाओं का निःशुल्क वितरण किया गया।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कृषि शिक्षा, अनुसंधान एवं प्रसार का एक मजबूत नेटवर्क तैयार: भूपेश बघेल

शेयर करेमुख्यमंत्री ने खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय रायपुर सहित 4 नये उद्यानिकी महाविद्यालयों साजा, अर्जुन्दा, धमतरी, जशपुर और लोरमी कृषि महाविद्यालय का किया ई-शुभारंभ नवीन कृषि विज्ञान केन्द्र कोण्डागांव का लोकार्पण कृषि महाविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्रों और नवीन कृषि महाविद्यालयों में 115 करोड़ रूपए की लागत के अधोसंरचना विकास कार्यों का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल