संयुक्त संचालक के.पी.साय को दी गई भावभीनी विदाई

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 31 अक्टूबर 2020। जिला जनसंपर्क कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त संचालक के.पी.साय को आज कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा उनके स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी कार्यालयीन कर्मचारियों ने उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन एवं सहयोगात्मक व्यवहार की प्रशंसा करते हुए उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

उप संचालक बालमुकुंद तम्बोली ने उनके कार्यकाल के विषय में बताया कि विकट परिस्थितियों में भी श्री साय के मार्गदर्शन में कार्य करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आयी। सहायक संचालक श्रीमती नीलिमा अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने श्री साय के साथ लंबे समय तक काम किया है एवं उनके मार्गदर्शन में बहुत सी नई चीजे सीखने को मिली, जो आगे भी लाभदायक सिद्ध होंगी।
इस अवसर पर सूचना सहायक श्रीमती रचना मिश्रा, मुख्य छायाचित्रकार मनोज द्विवेदी, हीरा सिंह क्षत्री, श्रीमती जयश्री वैद्य, श्रीमती सुशीला राजगीर, गोपाल देवांगन, रामनारायण गढ़ेवाल, सुरेन्द्र प्रसाद दुबे, रामकुमार यादव, दिनेश विश्वकर्मा, दीपक यादव सहित कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल, पैदल 15 किमी. का जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद बीते कई महीनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। लोगों को सोनू सूद से […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग