इमरान खान के शासन को लेकर पाक सेना में बढ़ी बेचैनी, ISI चीफ को लेकर भी छिड़ी रार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्‍लामाबाद । पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख की नियुक्ति को लेकर काफी समय से इमरान खान की सरकार और सेना के बीच रार चल रही है। सिलेक्‍टेड (इमरान खान) और सिलेक्‍टर (पाकिस्‍तान सेना) के बीच जारी इस रस्‍साकशी के बीच लगातार ये दिखाने की कोशिश भी की जा रही है कि सब कुछ ठीक-ठाक है। लेकिन इस बाबत नए आईएसआई प्रमुख की घोषणा के साथ ही ये अलगाव फिर से सभी के सामने आ गया है। ट्रू साइक्‍लोन की तरफ से कहा गया है कि इस पूरे मुद्दे पर इमरान खुद को बौना महसूस करने लगे हैं। इस रिपोर्ट में यहां तक कहा गया है कि पाकिस्‍तान सेना को इमरान सरकार के तौर तरीके पसंद नहीं आ रहे हैं।

ट्रू साइक्‍लोन के मुताबिक इमरान इस पद पर किसी अपने चहेते को बिठाना चाहते हैं जो उनकी नीतियों को खासतौर पर भारत से और भारत के साथ व्‍यापार से संबंधित नीतियों को आगे बढ़ाए। आपको बता दें कि हाल ही में सेना के कुछ वरिष्‍ठ पदों पर बैठे अधिकारियों का तबादला किया गया है। वहीं सेना के तीन प्रमुख और वरिष्‍ठ अधिकारी के रिटायर होने की समय सीमा भी नजदीक आ गई है। जिन अधिकारियों का तबादला किया है कि उन्‍हें एक दूसरे अधिकारी की जगहों पर भेजा गया है। एक तरफ जहां इमरान खान चाहते है कि फैज हामिद को अभी खुफिया एजेंसी का प्रमुख बने रहने दिया जाना चाहिए, तो वहीं दूसरी तरफ सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा इस मसले पर सरकार को ही चुप रहने की हिदायत दे रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार को सेना के अंदरुणी मामलों में दखल नहीं देनी चाहिए। हालांकि इस पद के लिए अब लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम के नाम को अंतिम माना जा रहा है।

पिछले दिनों ही लेफ्टिनेंट जनरल नदीम ने प्रधामनंत्री इमरान खान से मुलाकात भी की थी। कहा जा रहा है कि इस संबंध में अंतिम नोटिफिकेशन इमरान खान के सऊदी अरब के दौरे से लौटने के बाद जारी किया जाएगा। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपील की थी कि इस पोस्‍ट के लिए सामने आए सभी नाम के साथ एक बैठक की जाए जिसके बाद अंतिम नाम पर मुहर लगाई जा सके। हालांकि, सेना की तरफ से उनकी ये अपील खारिज कर दी गई। इमरान की मंशा ये भी थी कि फैज हा‍मिद को कम से कम इस वर्ष दिसंबर तक पद पर बने रहने दिया जाए। वहीं इमरान की इस अपील को भी सेना प्रमुख ने खारिज करते हुए साफ कर दिया था कि ये किसी भी सूरत में संभव नहीं है।

सेना की तरफ से ये साफ कर दिया गया कि फैज अधिकतम 15 नवंबर तक ही अपने पद पर बने रह सकते हैं। सेना ने साफ कह दिया है कि इमरान सरकार उनके मामलों में दखल न दे। फैज के पद से हटने के बाद जब तक नदीम इस पद पर काबिज नहीं होते हैं तब तक सबसे वरिष्‍ठ मेजर जनरल आईएसआई प्रमुख का कार्यभार संभालेंगे। फैज को नए आदेश के मुताबिक सेना की 11वीं कोर्प के कमांडर के तौर पर पेशावर भेजा गया है। उन्‍होंने अप्रैल 2019 को आईएसआईचीफ का पद संभाला था।

Leave a Reply

Next Post

राहुल व प्रियंका गांधी के करीबी अल्लू मिंया लखनऊ में गिरफ्तार, जालसाजी व रंगदारी मांगने का मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 24 अक्टूबर 2021। अमेठी से सांसद रहे कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के करीबी अल्लू मियां को लखनऊ में शनिवार रात को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लखनऊ में पुलिस ने अल्लू मियां को फन मॉल के पास से पकड़ा। […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल