तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस का ट्रक के साथ भयानक एक्सीडेंट, तीन लोगों की मौके पर मौत; 14 घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 13 जुलाई 2024। ओडिशा के मयूरभंज जिले में शनिवार को एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे बेतनती पुलिस थाना क्षेत्र में बुदिखमारी स्कवायर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर हुई, जब बस, ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 20 तीर्थयात्री सवार थे।

बस हैदराबाद से गया जा रही थी
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस हैदराबाद से गया जा रही थी। अधिकारी ने बताया, ”इस हादसे में बस चालक उदय सिंह की मौत हो गई। वह हैदराबाद के चारमीनार का रहने वाला था।” उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए यात्रियों को बारिपदा स्थित पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
अतिरिक्त जिला चिकित्सा अधिकारी बिजय कुमार दास ने बताया कि बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं और उनका अस्पताल में इलाज जारी है। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। 

Leave a Reply

Next Post

'पेंशन दान करने को तैयार', कपिल देव ने क्यों कहा ऐसा? बीसीसीआई से इस पूर्व खिलाड़ी की मदद करने की अपील

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 जुलाई 2024। भारत को अपनी कप्तानी में विश्व कर जिताने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल देव ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से खास अपील की है। दरअसल, भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कोच अंशुमान गायकवाड़ ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर