किसान आदोंलन पर SONU SOOD बोले, गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी?, फैंस ने दिए ये रिएक्शन्स

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भारतीय किसान आंदोलन (Farmers Protest) को लेकर लंबे वक्त से रोज़ नए-नए तमाशे देखने को मिल रहे है।  क्रेंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में किसान 2 महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों रिहाना (Rihanna), मिया खलीफा (Mia Khalifa)  सहित कई इंटरनैशनल सिलेब्रिटी (International Celebrities) ने किसान प्रोटेस्ट का सपॉर्ट करते हुए ट्वीट किया। जिसके बाद बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) एकजूट होकर सरकार को सपोर्ट करते हुए बाहर के लोगों को इस मुद्दे से अलग रहने के लिए कहा।

किसान आंदोलन को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ गई है। वहीं गरीबों के ससीहा कहे जाने वाले एक्टर सोनू सूद ने भी किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है। सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने ट्वीट में लिखा है, ”गलत को सही कहोगे तो नींद कैसे आएगी?’ एक्टर के इस ट्वीट के बाद सभी इस यही अंदाज़ा लगा रहे है कि उनका ये तंज बॉलीवुड और सरकार के लिए है। 

सोनू सूद के ट्वीट के बाद उनके चाहनेवाले अपना-अपना रिएक्शन देते हुए कमेंट कर रहे हैं कि ”आप बिल्कुल सही कह रहे हैं”, कुछ लिख रहें है – ‘’भाई खुलकर बोलो आपको कैसा डर’’? बता दें -सोनू ने पिछले कई महीनों में ज़रूरतमंद लोगों की बिना किसी स्वार्थ के मदद की है, जिसके चलते लोगों के दिलों में उनके लिए एक खास जगह बन गई है।

सोनू सूद को कई लोग सोशल मीडिया पर लगातार किसानों के लिए सपोर्ट करने के लिए कमेंट के ज़रिए शुक्रिया कर रहे हैं और उनके ट्वीट को लाइक कर रहें हैं। गौरतलब है कि दो महीने से हजारों किसान, जिनमें ज्यादातर पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हैं, दिल्ली की सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं, किसानों कि मांग है कि तीन नए कृषि कानून को सरकार वापस ले।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा खोल रहा किसानों की आर्थिक समृद्धि का रास्ता : कुआं खुदाई के बाद धान के साथ ही अब गेहूं और सब्जी की भी खेती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 05 फरवरी 2020। मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) लोगों को रोजगार मुहैया कराने के साथ ही लगातार उनकी आजीविका का संवर्धन भी कर रहा है। मनरेगा के जरिए निजी डबरियों, तालाबों और कुंओं के निर्माण से सिंचाई की व्यवस्था हो जाने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए