इस्राइल को ईरान के हमले से बचाने के लिए आगे आया अमेरिका, ड्रोन्स को मार गिराया

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 14 अप्रैल 2024। ईरान ने शनिवार को इस्राइल पर दर्जनों ड्रोन और मिसाइलों से हमला किया। इस कदम के बाद दो कट्टर दुश्मन देशों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस्राइली सेना ईरान की हिमाकत का जवाब दे रही है। वहीं, अमेरिका भी अपने दोस्त देश का साथ दे रहा है। बताया जा रहा है कि ईरान द्वारा इस्राइल की ओर दागे गए ड्रोन को अमेरिकी सेना मार गिरा रही है। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि सेना किस तरह से ड्रोन को मार गिरा रही है। 

सक्रिय अमेरिकी बलों की रक्षा के लिए तैनात
एक वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, ‘इस्राइल की सुरक्षा के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता है, इसलिए अमेरिकी सेना इस्राइल को निशाना बनाने वाले ईरानी ड्रोन को नष्ट करना जारी रखेगी। हमारी सेना सुरक्षा में अधिक सहयोग देने और क्षेत्र में सक्रिय अमेरिकी बलों की रक्षा के लिए तैनात हैं।’ 

दो घंटे तक हुई बैठक
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान द्वारा इस्राइल पर हमला करने के ठीक बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के बीच बैठक हुई। बैठक दो घंटे से अधिक समय तक चली।

हर स्थिति से अवगत बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएन वाटसन ने कहा कि कुछ घंटों में हमला और तेज होने की उम्मीद है। साथ ही अमेरिका यहूदी राज्य का समर्थन करेगा। उन्होंने बताया, ‘ईरान ने इस्राइल के खिलाफ हवाई हमला शुरू कर दिया है। राष्ट्रपति बाइडन को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम हर स्थिति से अवगत करा रही है। हम आज दोपहर व्हाइट हाउस में उनके साथ मुलाकात करेंगे। इस बीच, राष्ट्रपति बाइडन ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ मिलने और पश्चिम एशिया की स्थिति की निगरानी करने के लिए अपने डेलावेयर बीच हाउस में अधिक समय तक नहीं रुकने का फैसला लिया। 

यह है हमले की वजह
गौरतलब है, ईरान ने एक अप्रैल को अपने दमिश्क वाणिज्य दूतावास पर इस्राइली हमले के लिए प्रतिशोध लेने की कसम खाई है, जिसमें दो वरिष्ठ कमांडरों सहित सात गार्ड अधिकारियों की मौत हो गई थी। हालांकि, इस्राइल ने वाणिज्य दूतावास पर हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। वहीं, व्हाइट हाउस ने पुष्टि की कि ईरान ने इस्राइल के खिलाफ एक हवाई हमला शुरू किया है।  इससे पहले राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को ईरान को इस्राइल पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी थी और कहा था कि ईरान किसी भी वक्त हमला कर सकता है। साथ ही इस्राइल का साथ देने का एलान किया था। 

Leave a Reply

Next Post

अनुमति बिना नहीं उड़ा सकेंगे गुब्बारे, प्रचार के लिए भी पूछना पड़ेगा; दिल्ली में नामांकन 29 से

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 14 अप्रैल 2024। चुनाव प्रचार के दौरान नेताजी बिना अनुमति के न तो गुब्बारे उड़ा सकेंगे और न ही प्रचार के वाहन चलेंगे। यहां तक की बैठक या सभा में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने व न करने की भी अनुमति निर्वाचन अधिकारी से […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट