राम मंदिर और सीएम योगी को मिली बम से उड़ाने की धमकी, यूपी एसटीएफ ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ 04 जनवरी 2024। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अयोध्या के राम मंदिर को बम विस्फोट कर उड़ाने की धमकी देने के मामले में पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने बुधवार को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। एसटीएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक एसटीएफ की एक टीम ने आज शाम राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खंड इलाके से ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा नामक व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

ये दोनों ही गोंडा के रहने वाले हैं। बयान के अनुसार इन दोनों ने ‘एट द रेट ऑफ आई देवेंद्र ऑफिस’ हैंडल से नवंबर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसटीएफ के प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को बम से उडाने की धमकी दी। जांच में प्रारंभिक तौर पर पता चला कि धमकी भरे पोस्ट संदेश देने के लिए ‘आलम अंसारी खान 608 एट द रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम’ और ‘जुबैरखानिसी 199 एट र रेट ऑफ जीमेल डॉट कॉम’ का इस्तेमाल किया गया है।

इन मेल आईडी के तकनीकी विश्लेषण के बाद ताहर सिंह ने इन ईमेल आईडी को बनाया और ओम प्रकाश ने धमकी भरा संदेश भेजा। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ पर बताया कि वे एक पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट में काम करते हैं। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

आईसीसी ने स्टंपिंग और कन्कशन के नियमों में किया बदलाव, अब विकेटकीपर नहीं उठा पाएगा इस बात का फायदा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 जनवरी 2024। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नए साल पर खेल के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। इन बदलावों के बाद खिलाड़ी नियमों का इस्तेमाल गलत तरीके से फायदा उठाने के लिए नहीं कर पाएंगे। आईसीसी द्वारा बदले गए नियम में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं