थाईलैंड की ओपल सुचाता ने रचा इतिहास, 107 सुंदरियों को हरा बनीं Miss World 2025

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 01 जून 2025। मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का आयोजन इस बार भारत के तेलंगाना राज्य की राजधानी हैदराबाद में हुआ, जहां दुनिया भर की 108 सुंदरियों ने अपनी प्रतिभा और सौंदर्य का प्रदर्शन किया। वहीं, बीती शाम इसका ग्रैंड फिनाले हुआ और थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगसरी ने इसका प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। जहां ओपाल के सिर मिस वर्ड 2025 का ताज सजा। वहीं, मिस इथियोपिया इसकी फर्स्ट रनर अप रहीं और मिस पोलैंड सेकंड रनरअप रहीं। मिस वर्ल्ड 2025 बनने के बाद से ओपल सुचाता खूब चर्चा में हैं। थाईलैंड की सुंदरी ओपल सुचाता चुआंगश्री ने 21 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड 2025 का खिताब अपने नाम किया है। ओपल की जीत ने न सिर्फ थाईलैंड का मान बढ़ाया है, बल्कि एशिया में भी एक नई मिस वर्ल्ड विजेता का एडिशन हुआ है।

इस जीत के बाद सुचाता ने कहा, ‘मेरे देशवासी पिछले 72 सालों से मिस वर्ल्ड के पहले खिताब का इंतजार कर रहे थे।’ उन्होने कहा, ‘जिस पल मुझे ताज पहनाया गया, मेरी आंखों के सामने सिर्फ मेरे परिवार, मेरे लोगों, मेरी टीम और उन सभी का चेहरा था जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। मैं अब और इंतजार नहीं कर सकती, मैं बस इस ताज को थाईलैंड लेकर लौटने का बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं। वहीं, जब ओपल से पूछा गया कि क्या वो एक्टिंग में इंटरेस्टेड हैं तो इस पर उन्होंने कहा, ‘हां, मुझे अच्छा लगेगा।’ फिर जब उनसे पूछा गया कि अगर बॉलीवुड से ऑफर आएगा तो क्या वो करेंगी? इस पर उन्होंने हां में जवाब दिया।

कौन हैं ओपल सुचाता चुआंगश्री?
बता दें, ओपल का जन्म 20 सितंबर 2003 को हुआ था। ओपल ब्रेस्ट कैंसर कैंपेन चलाती हैं। दरअसल, ओपल को 16 साल की उम्र में ब्रेस्ट में गांठ हुई थी। इसके बाद उनकी सर्जरी से वो गांठ निकाली गई। इसके बाद से ही ओपल ने ब्रेस्ट कैंपेन शुरू कर दिया था। ओपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 7 लाख 43 हजार फॉलोअर्स हैं।

Leave a Reply

Next Post

CDS अनिल चौहान के बयान पर सियासी जंग, कांग्रेस ने फिर की संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 01 जून 2025। सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) अनिल चौहान भारतीय फाइटर जेट गिरने के दावों पर दिए बयान पर भारत में सियासत तेज हो गई है। सीडीएस के बयान के बाद कांग्रेस ने एक बार फिर संसद का विशेष सत्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल