भिंड में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, जखमौली सिंध नदी के बीहड़ में उतारा गया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंड 29 मई 2023। भारतीय वायुसेना के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर की भिंड ज़िले में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गई है। इस विमान ने एयरफोर्स के ग्वालियर बेस से उड़ान भरी थी लेकिन भिंड जिले से गुज़रते समय बीहड़ों में इसकी आपात लैंडिंग कराई गई। यह क्यों किया गया, इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

भारतीय वायु सेना का लैंड हुआ हेलीकॉप्टर अपाचे अटैक एएच 64 हेलीकॉप्टर है। यह एक लड़ाकू विमान है। इस हेलीकॉप्टर ने सुबह ग्वालियर एयर फ़ोर्स बेस से उड़ान भरी थी। करीब 10 बजे अचानक इसे भिंड जिले के नयागांव थाना इलाके के बीहड़ों में जखमोली गांव के पास इमरजेंसी लैंड कराया गया। जिस समय इसे लैंड कराया गया, उस समय हेलीकॉप्टर में वायुसेना के दो पायलट मौजूद थे। अचानक इस तरह गांवों के पास बीहड़ में हेलीकॉप्टर उतरने से ग्रामीण भी दहशत में आ गए। कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। इसके बाद उमरी थाना पुलिस और नयागांव थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। 

वायुसेना ने कहा- एहतियात के तौर पर लैंड कराया
भारतीय वायुसेना ने ट्वीट कर बताया कि अपाचे एएच-64 हेलीकॉप्टर को भिंड के पास एहतियातन लैंड कराया गया है। रुटीन ऑपरेशल ट्रेनिंग के दौरान यह कराया गया। चालक दल के सभी सदस्य और हेलीकॉप्टर सुरक्षित है। रेक्टिफिकेशन टीम मौके पर पहुंच चुकी है।  

Leave a Reply

Next Post

कर्नाटक में कांग्रेस को 136 सीटें मिलीं अब मध्य प्रदेश में 150 सीटें मिलेंगी: राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 मई 2023। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कर्नाटक का प्रदर्शन दोहराने जा रही है और वहां उसे 150 सीटें मिलेंगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस साल के आखिर […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय