एक सीजन में सर्वाधिक बार 200+ रन बनाने वाली टीम बनी हैदराबाद, इस मामले में शत प्रतिशत है रिकॉर्ड

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हैदराबाद 23 मई 2026। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। आरसीबी और गुजरात टाइटंस की तरह हैदराबाद के भी 18 अंक रहे, लेकिन टीम नेट रन रेट के आधार पर तालिका में तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ मैच में दमदार प्रदर्शन किया और 250+ का स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक बार 200 से अधिक का स्कोर करने वाली टीम बन गई है। 

शीर्ष दो में जाने से चूकी हैदराबाद
आईपीएल का 19वां संस्करण धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रहा है। शुक्रवार को उप्पल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने आरसीबी को 55 रनों से हरा दिया। हैदराबाद की आरसीबी के खिलाफ रनों के लिहाज से यह दूसरी बड़ी जीत है। इससे पहले टीम ने 2019 में हैदराबाद के मैदान पर ही आरसीबी को 118 रनों से हराया था। हालांकि, इस जीत के बावजूद टीम शीर्ष-दो में एंट्री करने में नाकाम रही और अब वह एलिमिनेटर मैच खेलेगी। वहीं, आरसीबी हार के बावजूद शीर्ष पर बरकरार रही और अब उसका सामना गुजरात टाइटंस से क्वालिफायर-1 से होगा। दरअसल, हैदराबाद को शीर्ष दो में जगह पक्की करने के लिए ये मैच 90 या इससे अधिक रनों से जीतना था, लेकिन टीम ऐसा नहीं कर सकी। 

तालिका का हाल
एसआरएच-आरसीबी दोनों का यह आखिरी लीग मैच था। दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी हैं। आरसीबी 14 मैचों से 18 अंक लेकर बेहतर रन रेट के आधार पर पहले, गुजरात टाइटंस 14 मैचों से 18 अंक लेकर दूसरे और एसआरएच 14 मैचों से 18 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। अब यह तय हो गया है पहले और दूसरे स्थान पर आरसीबी और गुजरात की टीमें रहेंगी। यानी इन दोनों ही टीमों को फाइनल में पहुंचने के दो मौके मिलेंगे। 

हैदराबाद ने सभी को पीछे छोड़ा

  • आईपीएल के इस सीजन में हैदराबाद की टीम कुल नौ बार 200+ का स्कोर खड़ा कर चुकी है। टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक किसी भी टीम ने एक सीजन में इतनी बार 200+ का स्कोर खड़ा नहीं किया है।
  • इससे पहले, गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी आईपीएल के किसी सीजन में आठ बार 200+ रन बना चुके थे, लेकिन अब हैदराबाद ने इन टीमों को पीछे छोड़ दिया है।
  • गुजरात ने 2025 सीजन में आठ बार 200+ रन बनाए थे।
  • पंजाब की टीम आईपीएल में दो बार किसी सीजन में आठ बार 200+ रन का स्कोर बना चुकी है। पंजाब ने 2025 और 2026 में ऐसा किया है। 
  • आरसीबी की टीम मौजूदा आईपीएल सीजन में आठ बार 200+ रन का स्कोर खड़ा कर चुकी है। 

हर बार 220+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक किया बचाव
हैदराबाद का आईपीएल में 220+ रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक करने के बचाव का शत प्रतिशत रिकॉर्ड बरकरार है। हैदराबाद ने आईपीएल में कुल 12 बार 220+ रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक बचाव किया है। दिलचस्प बात यह है कि इतना स्कोर करने के बाद टीम को कभी हार नहीं मिली है।

Leave a Reply

Next Post

नागालैंड पुलिस की अपील: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्टों से बचें; राज्य में न फैलने दें मणिपुर हिंसा का असर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोहिमा 20 मई 2026। पड़ोसी राज्य मणिपुर में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और वहां भड़की जातीय हिंसा की चिंगारी नागालैंड तक पहुंचने की आशंका गहराने लगी है। इस नाजुक मोड़ पर नागालैंड पुलिस ने राज्य के नागरिकों से शांति, सांप्रदायिक सौहार्द और अत्यधिक सतर्कता बरतने की पुरजोर […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ