एक छोटी सी लापरवाही ने लील ली छह जिंदगियां, मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 29 जून 2024। महाराष्ट्र के जालना जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हुए हैं। कार हादसा मुंबई से चार सौ किलोमीटर दूर जालना जिले के कदवांची गांव के नजदीक मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर हुआ। खबर के अनुसार, हादसा बीती रात करीब 11 बजे हुआ, जब एक स्विफ्ट डिजायर कार और एर्टिगा की टक्कर हो गई। 

एक लापरवाही जिंदगी पर पड़ी भारी
पुलिस ने बताया कि स्विफ्ट डिजायर कार पेट्रोल भरवाकर गलत दिशा से एक्सप्रेसवे पर दाखिल हुई। इस दौरान नागपुर से मुंबई की तरफ जा रही एर्टिगा कार ने स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एर्टिगा कार टक्कर मारकर लगभग हवा में उड़ते हुए पुलिस बैरिकेड पर जाकर गिरी। वहीं स्विफ्ट कार टक्कर लगने बाद पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और खून से लथपथ शव सड़क पर बिखर गए।

हादसे की सूचना मिलते ही जालना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए चार लोगों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन बुलाकर एक्सप्रेसवे से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को हटवाया गया और यातायात सामान्य कराया। उल्लेखनीय है कि समृद्धि महामार्ग अभी पूरी तरह से संचालित नहीं हो रहा है और आंशिक रूप से ही खुला है। छह लेन का 701 किलोमीटर लंबा ये एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा ग्रीनफील्ड सड़क परियोजना है, जो मुंबई को नागपुर से जोड़ता है। 

Leave a Reply

Next Post

रूस के साथ जंग खत्म करने को तैयार यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की, बोले- एक बड़ी योजना पर चल रहा काम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कीव 29 जून 2024। यूक्रेन हाल ही में अपने 10 लोगों को रूसी कैद से वापस लाने में कामयाब रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कैदियों की रिहाई के बारे में शुक्रवार को जानकारी दी। इसी बीच उन्होंने बताया कि रूस के साथ […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं