नक्सलियों ने धारदार हथियार से किया हमला, एक वयक्ति गंभीर रुप से घायल

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नारायणपुर 08 मई 2024। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बुधवार को नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के रोहताड़ गांव के जंगल में नक्सलियों ने एक ग्रामीण गुड्डू के सिर पर तेज धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड के दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घायल व्यक्ति को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार दिया गया और फिर नारायणपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माओवादियों का एक हस्तलिखित नोट बरामद हुआ है जिसमें उन्होंने दावा किया है कि वह व्यक्ति पुलिस मुखबिर के रूप में काम कर रहा था।अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण के बारे में विवरण इकट्ठा किया जा रहा है और हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 20 अप्रैल को राज्य के कांकेर जिले की सीमा से लगे नारायणपुर जिले के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 10 नक्सली मारे गए थे। 

Leave a Reply

Next Post

भारतीय उच्चायुक्त ने दी चेतावनी- कनाडा में सिख अलगाववादी समूह कर रहे ‘खतरे की बड़ी रेखा' पार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव ओटावा 08 मई 2024। भारत-कनाडा संबंधों में राजनयिक तनाव के बीच यहां भारत के उच्चायुक्त ने चेतावनी दी है कि कनाडा में सिख अलगाववादी समूह ‘खतरे की बड़ी रेखा’ को पार कर रहे हैं जिसे नई दिल्ली राष्ट्रीय सुरक्षा तथा देश की क्षेत्रीय अखंडता के मुद्दे […]

You May Like

मोहम्मद बिन सलमान चाहते थे अमेरिका करे हूतियों पर हमला....|....विनोद साहनी हत्याकांड: हत्यारों को फांसी देने की मांग....|....शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल....|....'छात्रों की गूंज': राहुल गांधी ने लिखा 19 को इंदौर में रहूंगा....|....6 साल की मासूम से हैवानियत, कार में बंद कर ली थी जान....|....किराए के बैंक खातों से 95 लाख का साइबर फ्रॉड....|....तहसीलदार की कुर्सी के ठीक ऊपर भरभराकर गिरी छत....|....बैंक हड़ताल: शाखाओं पर सेवाएं ठप, ग्राहकों की बढ़ी परेशानी....|....जेल में बिगड़ी मादुरो की पत्नी की सेहत....|....जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय