कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा – मैंने कभी 200 करोड़ एक साथ नहीं देखा, मोहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी बैठे हैं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंदौर 10 दिसंबर 2023। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा एक से विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 200 करोड़ से ज्यादा राशि को लेकर कांग्रेस के साथ टीएमसी और पूरे विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मैंने कभी एक साथ इतने रुपए नहीं देखे, आमजन ने भी नहीं देखे होंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग भ्रष्टाचारी हैं।

विजयवर्गीय ने x पर वीडियो अपलोड किया है। उन्होंने कहा कि यह रुपए कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के जो उनके गोदामों से मिले हैं। करोड़ों रुपए विपक्ष के लोगें के पास ही क्यों मिलते हैं? इसके पहले टीएमसी के एक मंत्री के यहां सवा सौ करोड़ रुपए मिले थे। यह जनता का पैसा जो टैक्स के रूप में सरकार के खजाने में जाना था। यह जिस तरह से अभी भी देश को लूट रह हैं, फिर 60 साल में कितना लूटा होगा? मुहब्बत की दुकान में भ्रष्टाचारी लोग जो लूट रहे हैं, उन्हें हिसाब देना होगा। इन्हें जेल भिजवाना होगा। जब कार्रवाई होती है तो यह ईडी, आईटी पर आरोप लगाते हैं, क्यों नहीं जाएगी एजेंसी, सौ, दो सौ करोड़ रुपए कांग्रेस, टीएमसी वालों के यहां से मिलते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नरोत्तम समेत 12 मंत्रियों की हार की समीक्षा करेगी भाजपा, परफोर्मेंश का होगा विश्लेषण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव भोपाल 10 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी ने अपने मंत्रियों की हार को बेहद गंभीरता से लिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत 12 मंत्रियों को विधान सभा चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा है। पार्टी अपने इन […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां