किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टरों को रकबे में सुधार के लिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश

आवेदन मिलने पर तहसीलदार परीक्षण कर गिरदावरी संबंधी त्रुटियों को सुधारेंगे: संबंधित ग्राम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति को भी देंगे इसकी सूचना

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 06 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि होने पर तत्काल सुधार के दिए गए निर्देश के परिपालन में राजस्व विभाग की सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी करते हुए इस संबंध में प्राथमिकता के आधार पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्व सचिव द्वारा कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि किसानों से पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में गिरदावरी की स्थिति ज्ञात कर ली जाए एवं यदि गिरदावरी अपूर्ण या त्रुुटिपूर्ण है तो सुधार कार्य तत्काल कराया जाए। यदि पंजीयन के दौरान धान के वास्तविक रकबे की एंट्री न होकर कम रकबे की एंट्री हो गई है तो रकबे में सुधार तत्काल करें। निर्देशों में कहा गया है कि विक्रय के लिए पंजीकृत धान के रकबे में संशोधन हेतु आवेदन प्राप्त होेने पर समुचित परीक्षण कर तहसीलदार द्वारा भुईयां पोर्टल में अपने लाॅगिन आई.डी. में ही अनुमोदन पश्चात रकबे के संबंध में गिरदावरी संबंधी त्रुटियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार किया जाए तथा इसकी सूचना संबंधित ग्राम की प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति को भी दी जाए।

Leave a Reply

Next Post

केंद्रीय राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बोले-असली किसान खेत में काम कर रहे, कांग्रेस भड़का रही अन्नदाता को

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 06 दिसम्बर 2020। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने रविवार को किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है। गृह राज्य मंत्री ने विपक्ष पर किसानों को भड़काने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि देश के किसान इस कानून के […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग