नौसेना की दो जांबाज महिला अफसर नौका से लगाएंगी पूरे विश्व का चक्कर, ले रहीं प्रशिक्षण

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पणजी 09 मई 2023। भारतीय नौसेना की दो महिला अफसरों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा अलीगिरिसामी को पूरे विश्व के एकल नौकायन अभियान के प्रशिक्षण के लिए चुना गया है। इसके तहत उन्हें पिछले साल नवंबर से 17 मीटर के पोत पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जोकि 24 मई को समाप्त होगा। प्रशिक्षण अभियान के तहत उन्होंने अब तक 21,800 समुद्री मील का नौकायन पूरा कर लिया है।

दिलना नेवी में लॉजिस्टिक ऑफिसर हैं, जबकि रूपा नेवी आर्मामेंट इंस्पेक्शन ऑफिसर हैं। यदि वे इस अभियान को पूरा कर लेती हैं, तो वे पहली एशियाई महिला एकल नाविक बन जाएंगी। उनका चयन गोवा में जी-20 डेवलपमेंट वर्किंग ग्रुप (डीडब्ल्यूजी) की तीसरी बैठक के मद्देनजर किया गया है। एक अधिकारी ने कहा, यात्रा के दौरान उन्हें जहाज की मरम्मत से लेकर कपड़े धोने और खाना पकाने तक का सारा काम अकेले ही करने होगा। वैश्विक नौकायन अभियान 200 से अधिक दिनों तक चलेगा।

Leave a Reply

Next Post

'पश्चिम का गुलाम बना यूक्रेन', विक्ट्री डे पर बोले पुतिन- युद्ध का नतीजा ही रूस का भाग्य तय करेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 09 मई 2023। रूस की राजधानी मॉस्को में आज विक्ट्री डे परेड का आयोजन हो रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पुतिन ने कहा कि सभ्यता बदलाव के कगार पर है। रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ा […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही