‘पागल’ कुत्ते का कहर, एक के बाद एक 40 लोगों को काटा; अस्पताल में मची चीख-पुकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

सतना 23 अप्रैल 2026। मध्यप्रदेश के सतना शहर में बुधवार को एक कुत्ते ने करीब 40 लोगों को काट लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सभी का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सतना जिला अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. शरद दुबे ने बताया कि एक कुत्ते ने शहर के गहरा नाला से लेकर अस्पताल चौक के बीच लगभग 40 लोगों को काटा और सभी घायलों का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया जा रहा है। 

इस घटना में घायल सुंदरलाल साकेत नाम के एक व्यक्ति ने बताया कि वह अस्पताल चौक के पास चाय लेने आया हुआ था कि इसी दौरान एक भूरे रंग के कुत्ते ने उन्हें काट लिया। उन्होंने  बताया, “मैं किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। मेरे बाद उस कुत्ते ने लगातार करीब आठ-10 लोगों को मेरे सामने अपना शिकार बनाया। इससे पहले इंदौर के महू में एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जब एक कुत्ते ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया था। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशखबरी, टीम से जल्द जुड़ेंगे मिचेल स्टार्क; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी मंजूरी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 23 अप्रैल 2026। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रतियोगी क्रिकेट खेलने की मंजूरी दे दी है। सीए से मंजूरी मिलने के बाद मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का हिस्सा बनने को तैयार हैं। कोहनी और कंधे […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल