इंटरपोल ने आतंकवाद को विश्व का सबसे बड़ा अपराध माना, साथ लड़ने पर सहमति

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। इंटरपोल ने दिल्ली में संपन्न चार दिवसीय महासभा में आतंकवाद को विश्व के सबसे बड़े अपराध के रूप में स्वीकार कर आगे की रणनीति पर काम करने का प्रस्ताव पास किया। 18 अक्टूबर को शुरू हुई इस 90वीं महासभा में ग्लोबल क्राइम रिपोर्ट 2022 और इंटरपोल के विजन 2030 जारी किया गया। साथ ही इन चार दिन में 195 सदस्य देशों ने खासतौर पर मेटावर्स और साइबर थ्रेट लैंडस्केप में हो रहे बदलाव पर गहन चिंतन किया। अंतरराष्ट्रीय बाल यौन शोषण के डाटाबेस के इस्तेमाल बढ़ाने पर दो अहम प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। इस समारोह में अपराध के तरीकों के तेजी से आ रहे बदलाव से निपटने के लिए अगले 50 साल के रोडमैप के भी हरी झंडी दी गई। अगले साल इंटरपोल की स्थापना के 100 साल पूरा हो रहा है। इसकी मेजबानी वियना में होगी। 

इन देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें 
इस बार को मेजबान भारत के प्रतिनिधिमंडल ने करीब दो दर्जन देशों के साथ पुलिस सहयोग और सूचना साझेदारी पर द्विपक्षीय बैठकें कीं। इनमें ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूएई, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रिया, दक्षिण अफ्रिका, न्यूजीलैंड, जापान, भूटान, नामीबिया, बहरीन, रूस, कनाडा, ओमान, मलेशिया और मंगोलिया प्रमुख हैं। इसके साथ भगोड़ों एवं अपराधियों की भौगोलिक स्थिति का पता लगाने, आतंकवाद और उसके वित्तीय पोषण, ऑनलाइन कट्टरपंथ, साइबर अपराध और ऑनलाइन बाल यौन शोषण को रोकने के उपायों पर अहम फैसले लिए गए।

Leave a Reply

Next Post

अंतरिक्ष यात्री धरती पर लौटने के बाद नहीं पड़ेंगे बीमार, कीटाणु मुक्त अंतरिक्ष के शोध में भारत भी शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 22 अक्टूबर 2022। अंतरिक्ष को कीटाणु मुक्त बनाने को लेकर दुनियाभर में चल रहे शोध में अब भारत भी शामिल हुआ है। अंतरिक्ष यात्रियों की सेहत का ध्यान रखते हुए नए शोध के लिए भारत के शीर्ष संस्थानों को मौका मिला है। अलग-अलग […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार