सौरव गांगुली के बुलावे पर भी आईपीएल देखने नहीं आए रमीज राजा, ‘कहा आता तो…’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 जून 2022। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) साल दर साल तरक्की कर रहा है। बीसीसीआई दुनिया की इस चर्चित लीग को और आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाएं बना रही है। हाल ही में बीसीसीआई सचिव ने कहा था कि वह आईसीसी से आईपीएल के लिए ढाई महीने की विंडो की बात करेंगे। इस प्रस्ताव को सुनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड हरकत में आया और उन्होंने इस प्रस्ताव को खारिज करने की मांग की। बीसीसीआई रमीज राजा ने कहा कि वह आगामी मीटिंग में इस प्रस्ताव के खिलाफ खड़े होंगे। इसी दौरान उन्होंने बताया बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें दो बार आईपीएल देखने के लिए भी बुलाया था, मगर वह नहीं गए।

पीसीबी की बोर्ड मीटिंग के बाद रमीज राजा ने प्रेस कॉन्फ्रेस में कहा “मैंने सौरव गांगुली से बात की है और उन्हें कहा है कि आईसीसी बोर्ड में तीन पूर्व खिलाड़ी हैं। अगर हम अब बदलाव नहीं ला सकते, तो कब हो सकेगा? उन्होंने (गांगुली) मुझे दो बार आईपीएल के लिए आमंत्रित किया, एक बार दुबई में और एक इस बार। लेकिन मैं नहीं गया। मैंने सोचा कि अगर मैं गया, तो प्रशंसक मुझे माफ नहीं करेंगे, भले ही मैं क्रिकेट के नजरिए से जा सकता था।

भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 से ही द्वीपक्षीय सीरीज नहीं हुई है। राजनेतिक मसलों की वजह से दोनों टीमें बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही एक दूसरे के खिलाफ खेलती हुई नजर आती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई बार भारत के खिलाफ खेलने की इच्छा जताई मगर उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी। हाल ही में हुई आईसीसी मीटिंग में भी उन्होंने भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज की बात रखी थी मगर उनके इस फैसले को खारिज कर दिया गया। मगर पीसीबी चीफ रमीज राजा अभी भी भारत के साथ संबंध सुधारने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह राजनेतिक मसला है जिस वजह से इतना समय लग रहा है, अगर क्रिकेट से जुड़ा मुद्दा होता तो वह दो मिनट में इसे सुलझा लेते।

पीसीबी चीफ ने कहा “लेकिन मुद्दे हैं अभी जिसे हल करने में समय लगेगा, क्योंकि यह एक राजनीतिक खेल है। अगर यह क्रिकेट का मुद्दा होता, तो हम इसे दो मिनट में सुलझा लेते।

Leave a Reply

Next Post

इज़ी चेक ब्रैस्ट स्तन-कैंसर को जल्द पहचानने की दिशा में एक बड़ी तकनीकी छलांग

शेयर करेअपोलो कैंसर सेंटर ने स्तन कैंसर को जल्द पहचानने के लिए क्रांतिकारी रक्त परीक्षण की शुरूआत की इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 25 जनू 2022।  भारत के सर्वश्रेष्ठ निजी कैंसर अस्पताल, अपोलो कैंसर सेंटर जो कैंसर देखभाल में सबसे उमदा तकनीकों में लगातार निवेश के लिए प्रतिबद्ध है, दातार कैंसर […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक