श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 246 रनों से हराया, एक-एक की बराबरी पर रही सीरीज

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलंबो 28 जुलाई 2022। श्रीलंका ने पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में 246 रनों से हरा दिया. श्रीलंका की इस बड़ी जीत के साथ ही सीरीज एक-एक की बराबरी पर रही. श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में बड़ी दर्ज की. टीम ने पहली पारी में ऑल आउट होने तक 378 रन बनाए थे. जबकि 360 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी. इसके जवाब में पाक टीम पहली पारी में 231 और दूसरी पारी में 261 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इससे पहले पाकिस्तान ने पहले मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी.

दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन पाकिस्तान की टीम 261 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. टीम के लिए बाबर आजम ने 81 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 146 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्का जड़ा. जबकि इमाम उल हक ने 49 रनों की पारी खेली.  इस दौरान श्रीलंका के लिए प्रभात जयसूर्या ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 32 ओवरों में 117 रन देकर 5 विकेट झटके. उन्होंने 5 मेडन ओवर भी निकाले. जबकि रमेश मेंडिस ने 4 विकेट लिए.

अगर दो मैचों की इस टेस्ट सीरीज की बात करें तो बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 4 पारियों में 271 रन बनाए. जबकि दिनेश चंडीमल ने 4 पारियों में 271 रन बनाए. लिहाजा दोनों ही संयुक्त रूप से पहले स्थानपर रहे. अगर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इस मामले में प्रभात पहले स्थान पर रहे. उन्होंने 17 विकेट झटके. 

Leave a Reply

Next Post

इस दिन से शुरू होगा केबीसी 14, आमिर खान समेत देश की ये दिग्गज हस्तियां होंगी मौजूद

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 29 जुलाई 2022 । टेलीविजन रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के इस सीजन का हर किसी को काफी बेसब्री से इंतजार है. शो का इंतजार कर रहे फैंस के लिए गुड न्यूज़ है. अब इस शो का अगला सीजन बहुत जल्द दस्तक देने […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल