जिला अस्पताल मुंगेली बना प्रदेश का पहला वेबसाइट लांच करने वाला जिला अस्पताल

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर पी.एस. एल्मा ने किया वेबसाइट का लांच

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंगेली 13 अक्टूबर 2020। जिला अस्पताल मुंगेली प्रदेश का पहला वेबसाइट लांच करने वाला जिला अस्पताल बन गया है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में कम्प्यूटर माउस में एक क्लिक कर प्रदेश का प्रथम जिला अस्पताल मुंगेली का वेबसाइट www.dhmungeli.cg.gov.in का शुभारंभ किया।

उन्होने बताया कि इस वेबसाइट में जिला चिकित्सालय में उपलब्ध तमाम प्रकार की सुविधाएं समाहित की गई है। एक क्लिक से एक नजर में ही जिला चिकित्सालय के तमाम प्रकार की जानकारी जैसे- जिला अस्पताल में कार्यरत् चिकित्सक व विशेषज्ञ चिकित्सक, स्टाफ नर्स एवं अन्य कर्मचारियों, जिला चिकित्सालय का क्षेत्रफल, कुल बिस्तर, वार्डो की संख्या, एम्बुलेंस और आपरेशन कक्ष की भी जानकारी सामने आ जाएगी। इसी तरह वेबसाइट में एम्बुलेंस, प्रयोग शाला, एक्सरे मशीन, फिजियोथेरेपी ई.सी.जी. दंतचिकित्सा, आपातकालीन नंबर, महिला हेल्फ लाईन , बचाव और राहत आयुक्त, संजीवनी एक्सप्रेस, महतारी एक्सप्रेस और मुक्तांजली वाहन के नंबर को भी समाहित किया गया है।

यह वेबसाइट आम लोगों के लिए उपयोगी और सार्थक साबित होगी। उन्होने प्रदेश का प्रथम जिला अस्पताल मुंगेली का वेबसाइट लांच होने पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर के. भूआर्य सहित जिला अस्पताल के अन्य चिकित्सको एवं एनआईसी के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनोज सिंह को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

इस अवसर पर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. भूआर्य ने बताया कि कोई भी नागरिक जिला अस्पताल के वेबसाइट पर एक क्लिक कर जिला अस्पताल में उपलब्ध तमाम प्रकार की सुविधाओं की बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।  

Leave a Reply

Next Post

कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के द्वारा कोनी में सी सी रोड का भूमि पूजन संपन्न

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 13 अक्टूबर 2020। नगर निगम बिलासपुर के वार्ड क्रमांक 68 स्वामी रामकृष्ण परमहंस नगर कोनी में आज गोवर्धन गढ़वाल गढ़वाल मोहल्ला बड़ी कोनी से बड़ी कोनी तालाब पचरी तक सी सी रोड का भूमि पूजन कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास मार्गदर्शक पार्षद वार्ड क्रमांक 68 […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल