दिल्ली में केजरीवाल सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे ‘बस मार्शल गार्ड्स’, बकाया भुगतान की कर रहे मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 अक्टूबर 2023। दिल्ली परिवहन निगम में बस मार्शल के रूप में तैनात सैकड़ों नागरिक सुरक्षागार्ड ने अपने बकाये के भुगतान की मांग को लेकर आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस टर्मिनल) कश्मीरी गेट और तीस हजारी अदालत के बीच सड़क जाम की। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वंयसेवकों ने कश्मीरी गेट के समीप तीस हजारी की ओर जानी वाली सड़क को बाधित कर दिया। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘वे अपने यूनियन नेताओं के बिना प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी मार्गों को अवरुद्ध कर रहे हैं। हमने उनसे तुरंत सड़कें खाली करने का अनुरोध किया है, ताकि यातायात संबंधी कोई अव्यवस्था नहीं हो।” दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को इस मार्ग का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। यातायात पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रदर्शन के कारण आईएसबीटी कश्मीरी गेट से तीस हजारी की ओर जाने वाली सड़क के लाला हरदेव सहाय मार्ग पर यातायात प्रभावित है। यातायात पुलिस ने यात्रियों को इस रास्ते का इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी है।”

प्रदर्शन कर रहे यूनियन के एक सदस्य ने कहा, ‘‘नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को पिछले चार महीने से भुगतान नहीं किया गया है। उनका परिवार कैसे जीवनयापन करेगा? आज (मंगलवार को) अपना विरोध दर्ज कराने के लिए स्वयंसेवक उपराज्यपाल आवास का घेराव करना चाहते थे। उन्हें यह भी सुनने में आया है कि उनकी नौकरियों पर भी तलवार लटकी हुई है।”

इस बीच, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘डीएमआरसी ने यातायात पुलिस से इन समस्याओं को हल करने का कई बार अनुरोध किया है।” उसने कहा, ‘‘इसके अलावा, यातायात बाधित होने या जाम लगने का प्रमुख कारण गलत दिशा से वाहन चलाया जाना, सड़क किनारे खड़े होकर सामान बेचने वालों को न हटाना, ऑटो की अवैध पार्किंग और लोगों को बैठाने एवं उतारने के लिए कहीं भी अचानक ऑटो रोका जाना है।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका में दुनिया के दूसरे सबसे बड़े हिंदू मंदिर अक्षरधाम का उद्घाटन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव वांशिगटन 11 अक्टूबर 2023। दुनिया में दूसरे सबसे बड़े और पश्चिमी गोलार्द्ध में सबसे बड़े हिंदू मंदिर का अमेरिका के न्यू जर्सी शहर में उद्घाटन किया गया है। न्यूयॉर्क सिटी से 99 किलोमीटर दक्षिण में न्यू जर्सी की रॉबिन्सविले सिटी में 185 एकड़ भूभाग में […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं