भारतीयों को बिना वीजा एंट्री देगा रूस; समझौते की तैयारी शुरू, पर्यटकों की होगी मौज !

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 मई 2024। भारत और रूस की दोस्ती जग जाहिर है। इसमें एक और अध्याय जोड़ते हुए रूस ने भारतीयों के लिए एक खास प्लान का ऐलान किया है।  भारत और रूस दोनों देशों के बीच  यात्रा को आसान बनाने के लिए वीजा मुक्त समझौते पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। इस द्विपक्षीय समझौते पर रूस और भारत के बीच परामर्श जून में शुरू होगा। एक रूसी मंत्री ने कहा है कि मॉस्को और नई दिल्ली वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान शुरू करके अपने पर्यटन संबंधों को मजबूत करने के लिए तैयार हैं।

रूसी आर्थिक विकास मंत्रालय के बहुपक्षीय आर्थिक सहयोग और विशेष परियोजना विभाग की निदेशक निकिता कोंद्रतयेव के हवाले से कहा, “भारत के साथ मुक्त वीजा समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में है।” यही नहीं कोंडरायेव ने कहा कि रूस ने चीन और ईरान के साथ पहले से स्थापित वीजा-मुक्त पर्यटक आदान-प्रदान की सफलता को दोहराने की योजना बनाई है। रूस और चीन ने पिछले साल 1 अगस्त को अपना वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान शुरू किया था। इसी तरह, रूस और ईरान के बीच वीजा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान उसी तारीख को शुरू हुआ, जिससे पर्यटन सहयोग के एक नए युग की शुरुआत हुई।

Leave a Reply

Next Post

इन 4 टीमों ने प्लेऑफ में ली एंट्री, धोनी की टीम का टूट गया सपना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 मई 2024। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में शनिवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्डेडियम में चेन्नई और बेंगलुरु के बीच ठीक वैसा ही मुकाबला हुआ, जिसकी करोड़ों फैंस ने उम्मीद की थी। और बहुत ही रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सुपर […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग