UP Election 2022: साइकिल निशान वाले बटन पर डाला फेवीक्विक, जौनपुर में शरारत; सपा ने की शिकायत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जौनपुर 07 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में सोमवार को सातवें और अंतिम चरण की वोटिंग हो रही है। मतदान की शुरुआत से ही हर चरण की तरह एक बार फिर समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग के सामने शिकायतों की भरमार लगा दी है। चंदौली में एक बूथ पर साइकिल निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया, जिससे मतदान कुछ देर तक बाधित रहा। सपा ने ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत की। वहीं चंदौली पुलिस की ओर से बताया कि मतदान दोबारा शुरू हो गया है।

सपा की ओर से बताया गया, ”चंदौली जिले की मुगलसराय विधानसभा-380 के बूथ संख्या 137 प्राथमिक विद्यालय करवत, दुल्हीपुर में साइकिल के निशान वाले बटन पर किसी ने फेवीक्विक लगा दिया है मतदान कार्य पूरी तरह बाधित है चुनाव आयोग तत्काल संज्ञान लें।” पार्टी ने ट्वीट में चुनाव आयोग के अलावा डीएम चंदौली और चंदौली पुलिस को भी टैग किया था। 

वहीं, ट्वीट का जवाबह देते हुए चंदौली पुलिस ने कहा, ”संबंधित अधिकारी द्वारा समस्या का समाधान तत्काल करा दिया गया था, मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित है।” इससे पहले चौथे चरण की वोटिंग के दौरान लखीमपुर खीरी में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। लखीमपुर खीरी की सदर सीट के कादीपुरसानी गांव में किसी शरारती शख्‍स ने ईवीएम में फेवीक्विक डाल दिया था। 

Leave a Reply

Next Post

यूपी में आखिरी चरण की वोटिंग जारी, अखिलेश यादव का दावा- कम से कम 300 सीटें जीतेगा सपा गठबंधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव लखनऊ 07 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश में आज आखिरी चरण के लिए वोटिंग जारी है. राज्य में 9 जिलों में फैले पूर्वाचल के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. जिन जिलों में मतदान हो रहा है उनमें आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर