अब घर बैठे मोबाइल से गृह निर्माण मंडल के आवास के लिए कर सकेंगे आवेदन, आवास मंत्री मोहम्मद अकबर ने ‘‘मोबाइल एप सीजीएचबी‘‘ का किया शुभारंभ

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 26 मार्च 2021। आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने राजधानी के शंकर नगर स्थित अपने निवास कार्यालय में  छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल की आवासीय योजना का ऑनलाईन पंजीयन तथा मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने की।

आवास मंत्री श्री अकबर ने इसका शुभारंभ करते हुए बताया कि अब लोग घर बैठे अपने मोबाईल से या ऑनलाईन किसी भी माध्यम से मण्डल के घर के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही योजना की संपूर्ण जानकारी के साथ अपना मनपसंद घर बुक करा सकते हैं। इसके ऑनलाईन होने से अब घर खरीदने के लिए व्यक्ति को मण्डल दफ्तर तक आने की जरूरत नही होगी। इसके साथ पंजीयन कराने हेतु समय की बाध्यता भी खत्म होगी।  छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल अपनी योजनाओं को पूरी तरह ऑनलाईन करने जा रहा है इससे हितग्राही अपने मोबाईल, डेस्कटॉप, लेपटॉप तथा अन्य ऑनलाईन माध्यमों से मण्डल के भवन क्रय करने आवेदन कर सकते है साथ ही मण्डल के प्रोजेक्टस् की जानकारी भी ले सकते है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने कहा कि आज मण्डल की आवासीय योजना का पंजीयन तथा मोबाइल एप सीजीएचबी का शुभारंभ किया गया है। योजना के ऑनलाईन होने से अब कभी भी कही से भी ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी से घर खरीदना और आसान हो गया है। गौरतलब है कि वर्तमान में कोतापाल बीजापुर हेतु ऑनलाईन सिस्टम प्रारंभ किया गया है। भविष्य में मण्डल की अन्य योजनाओं  में भी लागू किया जावेगा। पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर नवीन आवासीय योजना कोतापाल बीजापुर को पूर्णतः ऑनलाईन कर दिया गया है।

इस प्रोजेक्ट को लोग ऑनलाईन देख सकते हैं तथा पसंद कर घर चयन कर फिर आवेदन कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाईन लॉटरी तो होगी ही एवं पंजीयन राशि भी ऑनलाईन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा एन.ओ.सी. और घर खरीदने के पश्चात् एकांउट लेजर भी ऑनलाईन प्राप्त कर सकते हैं। ये सारी सुविधाऐं मण्डल के मोबाइल एप सीजीएचबी में भी उपलब्ध होगी जिसे आप अपने मोबाईल पे गुगल प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है। कार्यक्रम में मण्डल आयुक्त अय्याज एफ. तंबोली, अपर आयुक्त एच.के. वर्मा, मुख्य संपदा अधिकारी श्री पी.के. सोनवानी तथा मण्डल के आई.टी. एवं मार्केटिंग टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

रायपुर जिले के 57 चिकित्सालयों में कोरोना के निःशुल्क टीकाकरण की व्यवस्था

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 26 मार्च 2021। रायपुर जिले में 57 चिकित्सालयों में कोरोना के जांच और निःशुल्क वैक्सीन लगाने की व्यवस्था की गई है। पात्र नागरिक अपना फोटो पहचान पत्र दिखाकर किसी भी कोविड टीकाकरण केन्द्र में कोविड टीकाकरण लगवा सकते हैं। ये चिकित्सालय है एम.एम.आई. नारायणा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ