अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

Indiareporter Live
शेयर करे

पांच ट्रैक्टर पकड़े, चार चालक फरार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 31 जुलाई 2026। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन फाटक के पास चलाए गए जांच अभियान में रेत से लदे पांच ट्रैक्टर पकड़े गए। हालांकि टीम को देखते ही चार चालक अपने वाहन लेकर मौके से फरार हो गए, जबकि एक ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। कोरबा में अवैध रेत परिवहन पर लगाम लगाने के लिए खनिज विभाग ने रेलवे स्टेशन फाटक के पास विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इस क्षेत्र से बिना वैध अनुमति के रेत का परिवहन किया जा रहा है। शिकायतों के आधार पर टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए रेत से भरे पांच ट्रैक्टरों को रोककर जांच की।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खनिज विभाग की टीम को देखकर चार ट्रैक्टर चालक अपने वाहन लेकर फरार हो गए। टीम ने एक ट्रैक्टर को रोक लिया और चालक से रेत परिवहन से संबंधित दस्तावेज मांगे। प्रारंभिक जांच में आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन की शिकायतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। रेलवे स्टेशन क्षेत्र, नदी किनारों और शहर के अन्य मार्गों से रात के समय अवैध रेत परिवहन की सूचनाएं मिलती रही हैं, जिसके चलते कार्रवाई तेज की गई है। जब्त ट्रैक्टर को खनिज विभाग के कार्यालय लाया गया है। वहीं, फरार हुए चार ट्रैक्टर चालकों की पहचान कर उनके खिलाफ भी खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, जब्त वाहन पर नियमानुसार जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध रेत खनन या परिवहन की जानकारी मिले तो तत्काल विभाग को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन और परिवहन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

3 अगस्त को सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस

शेयर करेमहंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन: 1 से 3 अगस्त तक प्रदेशभर में होगा प्रदर्शन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 जुलाई 2026। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज […]

You May Like

डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे....|....एक लाख सरकारी नौकरी निकला जुमला: कांग्रेस....|....नासिक के किसानों की बदलेगी तकदीर! ....|....30 की उम्र से पहले कमजोर हो रहे हैं जोड़? ....|....भारतीय कुश्ती महासंघ को अदालत का निर्देश