सिम्स में गूंजी किलकारी , छंट गई उदासी : कोरोना पॉजिटिव महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। कोरोना संक्रमण का दौर एक ओर जहां मुश्किलों भरा है वहीं डॉक्टर्स के समर्पण और सेवाभाव के चलते राहत भरी खबरें भी आ रही हैं। कोरोना काल की चुनौतियों के बीच सिम्स में डॉक्टर्स की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन करने के कारण शहर की कश्यप कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय कोरोना पाॅजिटिव महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।  जिससे परिवार के सदस्य बहुत खुश हैं। वे कहते हैं कि बच्चे के जन्म ने हम सबके उदास चेहरे को रोशन कर दिया है। परिवार के ही एक सदस्य राहुल वाधवानी ने बताया कि उनकी गर्भवती भाभी को 18 सितंबर को अचानक दर्द शुरू हो गया।

इसके पहले 17 सितंबर को राहुल के माता पिता की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, वे क्वारंटाइन थे। ऐसे समय में उन्होंने तुरन्त अपनी भाभी को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने बताया की बच्चे की धड़कन कम चल रही है तुरन्त ऑपरेशन करना पड़ेगा। राहुल बताते हैं कि इतनी विषम परिस्थितियों में सिम्स के विशेषज्ञों ने 19 सितम्बर को सुरक्षित प्रसव कराया । स्वस्थ बच्चे को देखकर परिवार के सभी लोग प्रसन्न हैं। राहुल वाधवानी ने बताया कि सिम्स के डॉक्टर तस्नीम और डॉक्टर बिडवेकर की टीम द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। सिम्स प्रबंधन और डॉक्टर्स की टीम की प्रशंसा करते हुए राहुल कहते हैं कि इनके समर्पण एवं सेवाभाव के चलते ही बच्चे का  सुरक्षित जन्म हो पाया है, हम सदैव इनके आभारी रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

सिम्स में की गई बैरिकेडिंग, बना हेल्प डेस्क, सफाई अभियान शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 सितम्बर 2020। संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार सिम्स चिकित्सालय की व्यवस्था में सुधार के लिये विभिन्न विभागों के समन्वय के साथ आज तेजी से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। सिम्स पहुंचने वाले मरीजों की भीड़ के बीच […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल