अक्तूबर महीने में जीएसटी कलेक्शन 16.6 प्रतिशत बढ़ा, दूसरी बार 1.50 लाख करोड़ के पार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 01 नवंबर 2022। अक्तूबर महीने में वस्तु और सेवा कर संग्रह में 16.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस महीने के दौरान जीएसटी कलेक्शन बढ़कर 1.52 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह अब तक का दूसरा सबसे अधिक जीएसटी संग्रह (GST Collection) है। दूसरी बार जीएसटी संग्रह का आकड़ा डेढ़ लाख करोड़ के पास पहुंचा है। बता दें कि जीएसटी संग्रह अप्रैल में लगभग 1.68 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। अक्तूबर महीने में सेंट्रल जीएसटी कलेक्शन 26,039 करोड़ रुपये रहा।

पिछले साल अक्टूबर में जीएसटी संग्रह का आंकड़ा 1.30 लाख करोड़ रुपये से अधिक का था। वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2022 में सकल जीएसटी संग्रह 1,51,718 करोड़ रुपये रहा। इसके अनुसार केंद्रीय जीएसटी 26,039 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 33,396 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी की हिस्सेदारी 81,778 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 37,297 करोड़ रुपये सहित) है।

आंकड़ों के अनुसार उपकर के जरिए 10,505 करोड़ रुपये (वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 825 करोड़ रुपये सहित) जमा हुए। जीएसटी संग्रह लगातार आठ महीनों में 1.40 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है। सितंबर 2022 में 8.3 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो अगस्त 2022 के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से काफी अधिक हैं।

Leave a Reply

Next Post

कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा

शेयर करे -अनिल बेदाग़/ इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 नवंबर 2022। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। वे अब कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ में साथ दिखाई देंगे। आज ‘मिस्टर मम्मी’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें […]

You May Like

2026 चुनाव से पहले थलापति विजय का बड़ा दांव, महिलाओं को ₹2500 महीना और 6 फ्री गैस सिलेंडर का वादा....|....राष्ट्रपति मुर्मू के ‘अनादर’ पर पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, बोले– सरकार ने सारी हदें पार कर दीं....|....ईरान युद्ध पर राजनाथ सिंह की बड़ी चेतावनी: मिडल ईस्ट में जो हो रहा वो सामान्य नहीं, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर....|....रूस दे रहा ईरान को गुप्त अमेरिकी ठिकानों की जानकारी ! ट्रंप ने तोड़ी चुप्पी, बोले-"कोई खास फायदा नहीं"....|....लद्दाख में नए दौर की शुरुआत: वीके सक्सेना होंगे नए उपराज्यपाल, 13 को लेंगे शपथ....|....'दुनिया जंगल के कानून पर वापस नहीं जा सकती', चीन ने US-इस्राइल के ईरान युद्ध की निंदा की....|....बांग्लादेश: कोमिल्ला में मंदिर के पास विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश; तीन घायल....|....भारत-यूएस व्यापार समझौते पर 3-4 माह में लग सकती है मुहर, कोर्ट के झटके के बावजूद जारी रहेगी डील....|....LPG गैस के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने विदेश नीति पर उठाए सवाल, महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन....|.... 'हिंदुत्व पर उनके विचार आज भी प्रासंगिक', गडकरी ने बताया क्यों महान देशभक्त थे सावरकर