मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं पर अमल शुरू : गौरला-पेंड्रा-मरवाही को मिलीं दो अत्याधुनिक एक्सरे मशीनें

indiareporterlive
शेयर करे

गौरेला जिला अस्पताल तथा  मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में उच्च तकनीकी क्षमता के एक्स-रे मशीनों की स्थापना

हड्डियों के फ्रैक्चर एवं दुर्घटना में घायलों का अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगा इलाज

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर/22 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ के नये जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के चहुंमुखी विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं पर अमल शुरु हो गया है। इसी कड़ी में जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाते हुए दो नयी अत्याधुनिक एक्सरे मशीनें जिला अस्पताल गौरेला तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में लगाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  9 अगस्त 2020 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये चर्चा करते हुए आश्वस्त किया था कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी तरह की अधोसंरचनाओं के विकास के लिए तेजी से कदम उठाए जाएंगे।  मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य संबंधी प्राथमिक आवश्यकताओं की शीघ्रता से पूर्ति के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में नवगठित गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के गौरेला स्थित जिला अस्पताल तथा मरवाही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्च तकनीकी क्षमता के एक्स-रे मशीनों की स्थापना की गई है।

जिले के शासकीय अस्पतालों में एक्स-रे मशीन लग जाने से हड्डियां टूटने, फ्रैक्चर एवं दुर्घटना में अस्थि-विकारों से पीड़ितों का स्थानीय स्तर पर ही इलाज हो सकेगा। जिले के लोगों को इनके उपचार के लिए अब बड़े शहर या अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल एवं मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इस सुविधा से आर्थिक कारणों से इलाज के लिए बाहर नहीं जा सकने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। अब वे अपने क्षेत्र में ही हड्डी से संबंधित विकारों की जांच और उपचार करा सकेंगे।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि गौरेला जिला अस्पताल और मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगभग नौ-नौ लाख रूपए की लागत से 300 एम.ए. की मशीन स्थापित की गई हैं। इन दोनो सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे मशीन लग जाने से अब हड्डी टूटने एवं फ्रैक्चर की तकलीफों से जूझ रहे लोगों की जांच व इलाज जिले में ही किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्म दिवस पर विशेष लेख : किसान हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में मिली पहचान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 22 अगस्त 2020।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों की बेहतरी के लिए उठाए गए कदमों से उन्हें किसान हितैषी मुख्यमंत्री के रूप में नई पहचान मिली है। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासतों को सहेजते हुए मुख्यमंत्री ने जमीनी हकीकतों पर केन्द्रित विकास का […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं