प्रधानमंत्री आवास पर सरकार श्वेत पत्र जारी करे – दीपक बैज

Indiareporter Live
शेयर करे

विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया था 18.5 लाख आवास पूर्ण, लोकसभा में जानकारी 9.81 लाख आवास की

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 14 अगस्त 2026। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री आवास पर राज्य सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर सरकार लगातार गुमराह करती रही है। दावा किया था कि उसने 18.5 लाख आवास पूर्ण कर लिया है, जबकि प्रदेश में अभी भी लोगों के आवास की दूसरी किश्त नहीं मिली है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया कि राज्य सरकार ने 18.5 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर लिया है। इसी संबंध में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में मिली जानकारी का हवाला देकर 11 अगस्त 2026 को बयान जारी किये है कि राज्य में 9.81 लाख आवास पूरा हुआ है। कुल 15.45 लाख आवास का लक्ष्य पिछले 5 साल में रखा गया था जिसमें 13.55 लाख आवास स्वीकृत हुए है। अब सरकार बताये झूठ कौन बोल रहा? गृहमंत्री विजय शर्मा बोल रहे है कि लोकसभा में उनके ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जो जानकारी मिली है वह गलत है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि लोकसभा में सांसद को मिली जानकारी और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मुख्यमंत्री को लिखे पत्र के विरोधाभास के बारे में सरकार स्पष्टीकरण जारी करे। प्रदेश की जनता को गुमराह किया जाना बंद हो। सरकार प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों के नाम उनकी स्वीकृति तिथि तथा वर्तमान में आवास की पूर्णता की जानकारी का श्वेत पत्र जारी करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 2018 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2,37,000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19,000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाये थे। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विगत बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाने के लिए पहनी किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार तो आवास के मामले में केवल बयान देने की राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

लगता है ईडी का प्रेस नोट भाजपा दफ्तर में बनाया गया था - कांग्रेस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 14 अगस्त 2026। ईडी के द्वारा जारी प्रेस नोट पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि ईडी ने जो प्रेस नोट जारी किया है उससे स्पष्ट हो रहा है कि ईडी का उद्देश्य कांग्रेस […]

You May Like

जनरल गौरव शमशेर जंग राणा को बड़ी जिम्मेदारी....|....भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैप घोटाला: अब सीबीआई संभालेगी कमान....|....मेला देखने निकली आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म....|....एमपी में बिजली बिल पर फिर बढा बोझ, अब हर यूनिट 4 पैसे ज्यादा....|....शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने पर बनी सहमति....|....अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन....|....आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल....|....नंदीग्राम उपचुनाव: भाजपा नेता हासिरानी रथ की उम्मीदवारी नहीं होगी रद्द....|....मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी