शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 16 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव सप्ताह के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को शहडोल जिले के ब्यौहारी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले को 342.61 करोड़ रुपये के 69 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 341.67 करोड़ रुपये के 67 कार्यों का भूमि-पूजन और 94 लाख रुपये के दो कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कार्यों में सबसे बड़ा हिस्सा बिजली व्यवस्था को मजबूत करने पर खर्च होगा। ऊर्जा विभाग के 291.51 करोड़ रुपये की लागत से जयसिंह नगर और पपौंध में दो विद्युत उप केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें जयसिंह नगर के उप केंद्र पर 109.26 करोड़ और पपौंध के उप केंद्र पर 182.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन केंद्रों के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में जनजातीय कार्य विभाग के 35.66 करोड़ रुपये के 61 कार्यों का भी भूमि-पूजन होगा। इनमें छात्रावासों में डोरमेट्री, शौचालय और स्नानगृह बनाने के साथ सीसी रोड, स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और बाउंड्रीवॉल के निर्माण कार्य शामिल हैं। इसके अलावा 13.09 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले शासकीय महाविद्यालय बाणसागर के भवन और विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी। मुख्यमंत्री वन विभाग के 80 लाख रुपये के दो कार्यों और 61 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रूरल मार्ट का भी भूमि-पूजन करेंगे। रूरल मार्ट के माध्यम से ग्रामीण आजीविका और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री 94 लाख रुपये के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इनमें बुढ़वा छात्रावास में 34 लाख रुपये की लागत से बने तीन अतिरिक्त कक्ष और नगपुरा के डोंगरीटोला में 60 लाख रुपये की लागत से तैयार बहुउद्देशीय भवन शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहडोल जिले में बिजली, शिक्षा, छात्रावास और ग्रामीण सुविधाओं का विस्तार होगा। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ

शेयर करेजागरूकता के लिए 5 किमी पैदल चले डॉक्टर इंडिया रिपोर्टर लाइव इंदौर, 16 नवंबर 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूनिसेफ के नवीनतम वैश्विक अनुमानों के अनुसार, भारत में लगभग 30.2 लाख शिशुओं का जन्म समय से पहले हुआ, जो दुनिया में सबसे अधिक है। जिनका जन्म निर्धारित समय […]

You May Like

ट्रंप का नया दांव: अमेरिकी एआई कंपनियों को देंगे नेशनल चैंपियन का दर्जा....|....पेट ही नहीं, गर्दन का साइज बढ़ना भी खतरे से खाली नहीं....|....जय शाह फिर बने आईसीसी अध्यक्ष....|....समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, पहले दिन 2,629 मीट्रिक टन धान खरीदा....|....छठ पूजा की भीड़ में कंधा टकराया तो हुआ विवाद....|....भारत में 30.2 लाख बच्चों का जन्म समय से पहले हुआ....|....शहडोल को 342 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम....|....रोहतांग में बर्फबारी से खिले पर्यटकों के चेहरे, जाम ने रोकी रफ्तार....|....कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक दावा....|....दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से मिली राहत