नेपाल से पुणे जा रही बस की ट्रक से टक्कर: महिला की मौत

Indiareporter Live
शेयर करे

ड्राइवर केबिन में फंसा; भिंड में ओवरटेक करते वक्त हादसा

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भिंंड, 07 अगस्त 2026। नेपाल से पुणे जा रही स्लीपर बस भिंड में एलपीजी सिलेंडर से लदे ट्रक से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 15 यात्री घायल हैं। बस का ड्राइवर केबिन में फंस गया था, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, गैस सिलेंडर से लदे ट्रक ने आगे चल रहे ट्रॉला को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वो सामने से आ रही बस से जा टकराया। एक्सीडेंट से बचने के लिए ड्राइवर ने समय रहते ट्रॉला सड़क से नीचे उतार दिया। हालांकि, इसमें ट्रॉला पलट गया।

हादसा नेशनल हाईवे 719 पर गोहद चौराहे पर बंजारे का पुरा के पास शुक्रवार सुबह हुआ। बस नेपाल के पलिया प्रांत से बेंगलुरु आ रही थी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- 30 मिनट बाद पहुंची पुलिस

प्रत्यक्षदर्शी रिटायर्ड फौजी नवल सिंह भदौरिया ने बताया कि वे बस से कुछ मीटर पीछे बाइक पर थे। एक्सीडेंट के करीब 30 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद की। भदौरिया ने कहा- यदि ड्राइवर ट्रॉला को खाई में नहीं पलटता तो हादसा और भीषण हो सकता था।

Leave a Reply

Next Post

आगरा में सड़क धंसी, 20 फीट गहरा गड्‌ढा हुआ

शेयर करेसंभल में 100 बीघा फसल जलमग्न, नोएडा में अंडरपास में एंबुलेंस फंसी इंडिया रिपोर्टर लाइव वाराणसी/ प्रयागराज/ कानपुर/ मेरठ, 07 अगस्त 2026। यूपी में मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार सुबह लखनऊ, नोएडा, जालौन, मिर्जापुर और संभल में बारिश हुई। संभल में नहर कट गई। पानी के तेज […]

You May Like

संपत्ति बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा पर किया जानलेवा हमला....|....चलती बाइक पर अचानक गिरी सूखे पेड़ की टहनी: 40 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी-बच्चा गंभीर घायल....|....देश का मुख्य पर्यटन केंद्र बनेगा अपना चंपारण....|....भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान....|....छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू की दस्तक....|....उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा....|....भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन....|....शिमला के माल रोड पर महिला से बेरहमी से मारपीट....|....हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले में नौ गिरफ्तार....|....राज्यसभा सीट पर चेहरा बदल भी सकती है भाजपा