उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में छूट मिल सकता हैं तो आम उपभोक्ताओं को क्यों नहीं?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 08 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में 6.50 रु प्रति लीटर छूट दे सकती हैं तो आम उपभोक्ताओं क्यों नहीं? डीजल, पेट्रोल की महंगाई से हर वर्ग पीड़ित हैं। ऐसे में सरकार को वैट में छूट सभी को देना चाहिये। एक राज्य में डीजल में वैट की दो दरें कैसे हो सकती हैं? सरकार गरीब आदमी, किसान, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी, बस, टैक्सी, होटल व्यवसायी, कार, ट्रैक्टर, सहित डीजल का उपयोग करने वाले आम जनता को भी डीजल खरीदी में छूट से कैसे वंचित कर सकती हैं? प्रदेश सरकार ने उद्योगपतियों को डीजल खरीदी में वैट टैक्स में 7 प्रतिशत राहत दिया है, 24 प्रतिशत की जगह उनसे 17 प्रतिशत वैट लिया जायेगा। उद्योगपतियों के अलावा अन्य वर्ग को डीजल में 24 प्रतिशत वैट देना होगा। ये अन्याय है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा लगाती हैं लेकिन इनकी नीतियां खास वर्ग को लाभ पहुंचाने वाली ही रहती हैं। किसानों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया विरोधी ही रहा हैं। भाजपा को चंदा देने वालों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश की तीन करोड़ आबादी को सामने रखकर सरकार को फैसला करना चाहिए। सरकार तत्काल डीजल में 17 प्रतिशत वैट सभी के लिए लागू करे। गरीब जनता को लूटना बंद करे। सरकार सभी वर्गों के लिए डीजल में 17 प्रतिशत वैट लागू करे।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा सरकार किसानों को धान की कीमत 3100 रु क्विंटल नहीं दे रही

शेयर करेकिसानों को धान बेचने के बाद मात्र 2300 रु क्विंटल की दर से भुगतान हो रहा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 08 जनवरी 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार किसानों से 2300 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदी कर रही है और […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ