‘भाजपा सरकार बनी तो टाटा ग्रुप लौटेगा बंगाल’, शुभेंदु अधिकारी का वादा; कहा- राज्य में रोजगार बढ़ेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोलकाता 10 नवंबर 2025। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेताप्रतिपक्ष और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आती है, तो टाटा ग्रुप को फिर से राज्य में निवेश के लिए वापस लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राज्य में भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और दलालों का राज खत्म हो जाएगा।

टाटा ग्रुप को बंगाल छोड़ने को किया मजबूर
बर्धमान में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा मैं वादा करता हूं कि अगर 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है, तो टाटा फिर से यहां निवेश करेगा। इस बार उसे सिंगूर की तरह अपमानजनक तरीके से राज्य छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि अक्तूबर 2008 में टाटा मोटर्स ने सिंगूर प्रोजेक्ट बंद कर बंगाल छोड़ दिया था और उस समय रतन टाटा ने कहा था कि उनके सिर पर ‘प्रतीकात्मक बंदूक’ रख दी गई थी ताकि वे बंगाल छोड़ने को मजबूर हो जाएं।

शुभेंदु अधिकारी ने आगे कहा रतन टाटा ने उस समय कहा था कि वह ‘बुरे M’ से ‘अच्छे M’ की ओर जा रहे हैं। उनका इशारा ममता बनर्जी (बुरा M) और उस समय के गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी (अच्छा M) की ओर था।

राज्य में रोजगार बढ़ेगा…
भाजपा नेता ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया (OMR शीट्स के जरिए) लागू करेगी, जिससे किसी को रिश्वत नहीं देनी पड़ेगी और किसी दलाल की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि राज्य इस समय 8 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबा है, यहां 2.15 करोड़ बेरोजगार युवा और 60 लाख प्रवासी मजदूर हैं।  उन्होंने कहा भाजपा की सरकार बनने के बाद बंगाल इन समस्याओं से मुक्त होगा और आर्थिक प्रगति की पटरी पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

एसआईआर मुद्दे पर ममता पर बोल हमला
टीएमसी पर हमला करते हुए अधिकारी ने आरोप लगाया कि पार्टी ने अवैध घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध किया। उन्होंने जोड़ा टीएमसी ने बांग्लादेशी और म्यांमार के मुस्लिमों को फर्जी वोटर आईडी और राशन कार्ड दिलवाए हैं। भाजपा सरकार आने पर ऐसे सभी लोगों की पहचान कर डिटेन और डिपोर्ट किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

'बिना विचारधारा की पार्टी गत्ते के बक्से जैसी', उदयनिधि स्टालिन का टीवीके अध्यक्ष विजय पर तीखा हमला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 10 नवंबर 2025। तमिलनाडु के डिप्टी सीएम और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन ने टीवीके अध्यक्ष और फिल्म अभिनेता विजय पर तीखा हमला बोला है। डीएमके पार्टी के एक कार्यक्रम में उदयनिधि स्टालिन ने कहा कि राजनीति में आ रहीं नई पार्टियों की कोई विचारधारा […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ