जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Indiareporter Live
शेयर करे

मंत्रोच्चार-हवन के बीच हुईं रस्में

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लखनऊ, 24 नवंबर 2026। गोमतीनगर के विवेकखंड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सोमवार को जापान के जोड़े की शादी का साक्षी बना। बैंड-बाजा और न ही विदेशी अंदाज। मंत्रोच्चार, हवन की अहुतियां और वैदिक परंपराओं के बीच जापान के कारोबारी हीरो यूकी चिहारा और उनकी पत्नी सूजी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह की रस्में पूरी कीं। दंपती के तीन बच्चे भी इस शादी के साक्षी बने। पति-पत्नी ने भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर वैदिक रीति-रिवाज से शादी करने की बात कही।

वर्तमान में थाईलैंड में रह रहे जापानी दंपती की शादी में विवेकखंड निवासी पंकज जोशी ने अहम भूमिका निभाई। दुबई के कारोबारी लखनऊ निवासी इंद्र सिंह व लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा भी सहयोगी की भूमिका में रहे। पंकज जोशी ने बताया कि एक वर्ष पूर्व दुबई में उनकी मुलाकात हीरो चिहारा से हुई थी। उन्होंने भारत घूमने की इच्छा जताई थी। बाद में परिवार समेत हिमाचल, पंजाब और लखनऊ आए थे। दंपती और उनके बच्चे भारतीय संस्कृति, खान-पान और पहनावा आदि से काफी प्रभावित हुए।

हीरो चिहारा और उनकी पत्नी सूजी अपने बच्चों के साथ तीन दिन पहले हुई पंकज जोशी की शादी में शामिल होने आए थे। विवाह की रस्में, हिंदू रीति-रिवाज से काफी प्रभावित हुए।  वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करने की इच्छा जताई। इस पर पंकज और उनके परिवार वालों, दोस्तों ने विवाह की तैयारियां पूरी की। सोमवार को पुजारी जर्नादन ने मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया।

माता-पिता की शादी में बच्चे युमा, सोता और शिवोरी भी शामिल हुए। शादी के बाद दंपती ने मंदिर में माथा टेका। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पंकज और उनके परिजनों ने नव दंपती को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका

शेयर करेअब 30 नवंबर तक जमा कर सकेंगे गणना प्रपत्र इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रारूप मतदाता सूची से बाहर रह गए मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और अवसर दिया गया है। अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और दोहरी प्रविष्टि […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा