कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

मुंबई, 24 नवंबर 2026। पांच नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ अब कानूनी पचड़े में पड़ गई है। फिल्म के खिलाफ हिंदू जनजागृति समिति के प्रवक्ता शतीश कोचरेकर ने मुंबई के मुलुंड (प.) पुलिस थाने में निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शतीश कोचरेकर का आरोप है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर मूल वाल्मीकि रामायण का घोर विकृतिकरण करके करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर आहत किया गया है। 

समिति का आरोप है कि ‘रामायण’ केवल मनोरंजन का विषय नहीं है, बल्कि यह करोड़ों हिंदुओं की आस्था और जीवनमूल्यों का आधार है। इसके बावजूद इस फिल्म में अत्याचारी रावण को गरीबों को सोने के घर देने वाला, शोषितों का तारणहार और महिलाओं के सम्मान का रक्षक बताकर उसका अनुचित महिमामंडन किया गया है। इसके विपरीत ताड़का और खर-दूषण की राक्षसी सेना के सामने अस्त्र-शस्त्रों से सुसज्जित श्रीराम और लक्ष्मण को भयभीत होकर पीछे हटते और भागते हुए दिखाया गया है। जबकि निशस्त्र रावण को अकेले ही विशाल सेना के सामने निर्भय होकर लड़ते हुए दिखाया गया है।

समिति का आरोप है कि फिल्म में शूर्पणखा की नाक काटे जाने को लेकर माता सीता की तरफ से लक्ष्मण को ‘किसी भी स्त्री का रूप विकृत करने का तुम्हें कोई अधिकार नहीं है,’ ऐसा फटकारते हुए दिखाया गया है। साथ ही श्रीराम की तरफ से खर-दूषण नामक राक्षसों से क्षमा मांगने के काल्पनिक प्रसंग भी जोड़े गए हैं। इसके अलावा त्याग और निष्ठा के प्रतीक लक्ष्मण को उद्दंड तथा गुरुजनों का उपहास करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाकर पूजनीय चरित्रों का जानबूझकर अवमूल्यन किया गया है।

समिति की तरफ से मुलुंड पुलिस थाने में दर्ज शिकायत में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2013 की धारा 299 (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादे से धार्मिक भावनाओं को आहत करना) तथा धारा 196 (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) के अंतर्गत गहन जांच कर मामला दर्ज करने की मांग की गई है। निर्माता  नमित मल्होत्रा, निर्देशक  नितेश तिवारी और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 और 196 के अंतर्गत (FIR) दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जांच के लिए फिल्म की आधिकारिक प्रति, पटकथा, संवादों की प्रति और आधिकारिक उपशीर्षक प्राप्त किए जाएं। प्रत्येक आपत्तिजनक दृश्य का सटीक टाइमस्टैम्प साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा जाए।

समिति ने मांग की है कि मूल ग्रंथ और फिल्म में किए गए परिवर्तनों की तुलना करने के लिए वाल्मीकि रामायण के विद्वानों, संस्कृत विशेषज्ञों और धर्मशास्त्र के जानकारों की राय ली जाए। कलात्मक स्वतंत्रता के नाम पर हिंदुओं के श्रद्धास्थानों और पूजनीय पात्रों का जानबूझकर अपमानजनक चित्रण हिंदू समाज कदापि सहन नहीं करेगा। समिति की मां है कि पुलिस प्रशासन इस शिकायत का तत्काल संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई करे। अन्यथा लोकतांत्रिक एवं कानूनी मार्ग से और अधिक तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा।

  • विवादों के बावजूद, ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
  • सिनेमाघरों में 19 दिनों तक चलने के बाद, इस फिल्म ने भारत में 955.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
  • इसके साथ ही, फिल्म ने दुनिया भर में 1704.65 करोड़ रुपये की कमाई करके बॉक्स ऑफिस पर एक नया मुकाम हासिल कर लिया है।
  • ‘रामायण’ में रणबीर राम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता के रूप में, रवि दुबे भगवान लक्ष्मण के रूप में और यश रावण के रूप में नजर आए हैं। 
  • यह फिल्म 5 नवंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इसका दूसरा भाग ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2028 में रिलीज होगा।

Leave a Reply

Next Post

चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त

शेयर करेनामांकन फॉर्म भरा; नई टीम को लेकर क्या बोले? इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026। लंदन ओलंपिक 2012 के कांस्य पदक विजेता और दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के आगामी कार्यकारी परिषद के चुनाव में उतरेंगे। उन्होंने मंगलवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया […]

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा