‘कांग्रेस में मुझे गाली देने की लगी होड़’, खरगे के ‘रावण’ वाले बयान के बाद प्रधानमंत्री मोदी का पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 01 दिसंबर 2022। गुजरात में पांच दिसंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कलोल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘रावण’ वाले बयान पर पलटवार किया और कहा कि कांग्रेस में इस बात की होड़ लगी है कि कौन मुझे कितना गाली दे सकता है। उन्होंने कहा कि जो कभी भगवान राम के अस्तित्व में विश्वास नहीं करते थे, वे अब रामायण से ‘रावण’ ले आए हैं और, मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने कभी पश्चाताप नहीं किया, मेरे लिए इस तरह के अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद माफी मांगने की बात तो भूल ही जाइए। बता दें कि खरगे ने सोमवार रात अहमदाबाद शहर के बेहरामपुरा इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री सभी चुनावों में लोगों से उनका चेहरा देखकर वोट करने के लिए कहते हैं। उन्होंने कहा था, ‘क्या आप रावण की तरह 100 सिर वाले हैं। 

गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है वह इन कांग्रेसियों को परेशान कर रही
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब आपने मुझे दिल्ली भेजा था, तब देश में मोबाइल फोन बनाने की दो फैक्ट्रियां थीं, आज 200 से ज्यादा हैं। यदि आपकी पांचों अंगुलियां घी में हैं, तो एक अंगुली कमल का बटन दबाना चाहिए की नहीं। मैं गुजरात का बेटा हूं, आपने मुझे जो गुण दिए हैं, गुजरात ने मुझे जो ताकत दी है वह इन कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। 

जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही अधिक कमल खिलेगा
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के मित्र कान खोल कर सुन लें, आपकी लोकतंत्र में आस्था और अविश्वास आपका विषय है, परिवार के लिए जीना है तो आपकी मर्जी, लेकिन एक बात लिख लीजिए, जितना कीचड़ उछालोगे उतना ही अधिक कमल खिलेगा ।

Leave a Reply

Next Post

कश्मीर फाइल पर बयान देने वाले नादव लापिड ने मांगी माफी, बोले- मेरा उद्देश्य अपमान करना नहीं

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 01 दिसंबर 2022। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ पर बयान देकर इस्राइल के फिल्मकार नादव लापिड विवादों में फंस गए हैं। गोवा में आयोजित हुए 53वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में अपनी स्पीच में नादव लापिड ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को वल्गर […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं