केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार बोले- भारत छोड़ने वालों की हमें चिंता करने की जरूरत नहीं

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। देश छोड़ रहे नागरिकों की खबरों के बीच केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार (सीईए) डॉ. वी अनंत नागेश्वरन ने कहा कि हमें इनकी ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके भारत छोड़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिन्होंने पासपोर्ट सरेंडर किया है, वे विदेश में रहने वाले भारतीय नागरिक हो सकते हैं या किन्हीं वजहों से विदेशी नागरिकता लेने का फैसला किया हो। इसका मतलब यह नहीं कि वे भारत छोड़कर गए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसका टैक्स से कोई लेना-देना नहीं है। सीईए नागेश्वरन ने विशेष साक्षात्कार में कहा, भले ही आप विदेशी नागरिक हैं, मगर भारत में रह रहे हैं और यहीं कमाई कर रहे हैं, तो आपको टैक्स तो देना ही पड़ेगा। नागरिकता बदलकर टैक्स से नहीं बच सकते हैं। कोई  नागरिकता बदलकर पूरी तरह से नए स्थान पर रहना शुरू करता है, तो दूसरी बात है।

सरकार ने बद से बदतर हो रही स्थिति से बचाया : कारोबार
नागेश्वरन ने कहा, भले ही आपके पास भारतीय पासपोर्ट हो, मगर सिंगापुर में रहकर नौकरी करते हैं तो वहां टैक्स का भुगतान करेंगे। आप 10 या 15 दिन के लिए भारत आते हैं, तो भी सिंगापुर में कर भरेंगे। स्पष्ट है कि पासपोर्ट आपके कर का आधार नहीं है। आप जहां रहते हैं और कमाई करते हैं, वह टैक्स का आधार है।

2022 में भारतीयों ने भेजी 100 अरब डॉलर की राशि 
नागेश्वरन ने कहा, हमारे लिए खुशी की बात है कि भारतीयों ने वर्ष 2022 में 100 अरब डॉलर की राशि भेजी। हमें इसे दोतरफे ट्रैफिक के रूप में देखने की जरूरत है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी बोले- लद्दाख के लोगों का जीवन बना रहे आसान, लद्दाख का विकास करना सरकार की प्राथमिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 फरवरी 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार लद्दाख के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार के लिए लद्दाख में विकास करना पहली प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री ने लद्दाख के सांसद जामयांग त्सेरिंग […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं