‘चीन के खिलाफ भारतीय जवानों की दृढ़ता से दुनिया में बढ़ा भारत का कद’, जनरल पांडे ने कही बड़ी बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2023। लद्दाख में सीमा विवाद को लेकर भारत और चीन लंबे समय से आमने-सामने हैं। इस बीच थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर गतिरोध के दौरान भारतीय सैनिकों ने जिस दृढ़ता के साथ चीनी सैनिकों का सामना किया, इससे विश्व में मजबूत संदेश पहुंचा है और भारत के बढ़ते राजनीतिक और सैन्य संकल्प को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है।

हमारे लिए हमारी सीमाएं सबसे महत्वपूर्ण
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कहा कि चीन हमेशा अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति का प्रदर्शन करता है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के लिए खतरा है। सेना प्रमुख ने कहा कि वैश्विक पटल पर हमारे देश का कद बढ़ रहा है। आज वैश्विक समुदाय हमें बढ़ते राष्ट्र के रूप में देख रहा है। उपभोक्ता समृद्धि में सुधार हुआ है। जीवन स्तर बेहतर हुआ है। साक्षरता दर बढ़ी है। हमारे लोगों की आकांक्षाएं बढ़ रही हैं। हालांकि, जैसे-जैसे किसी राष्ट्र का प्रभाव बढ़ता है, वैसे-वैसे नई चुनौतियां भी सामने आती हैं। देश आंतरिक सुरक्षा स्थितियों से निपट रहा है। सीमाएं हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। 

देश की सुरक्षा प्रभावित न हो
उन्होंने कहा कि हाल के संघर्षों से हमें सबक मिला है। एक राष्ट्र के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हमारे राष्ट्रीय हित सुरक्षित रहें। हम अपनी राष्ट्रीय दृष्टि को आगे बढ़ाते हैं। भारतीय सेना राष्ट्रीय दृष्टिकोण और उद्देश्यों से जुड़ी हुई है। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारे देश की सुरक्षा किसी भी तरीके से प्रभावित न हो सके।

Leave a Reply

Next Post

'केस लंबित रहने के चलते आरोपी को अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रख सकते', कोर्ट का फैसला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 30 सितम्बर 2023। बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी एक व्यक्ति को जमानत देते हुए कहा कि किसी व्यक्ति को मुकदमे के लंबित रहने तक अनिश्चितकाल के लिए जेल में नहीं रखा जा सकता क्योंकि यह भारत के संविधान में निहित मौलिक अधिकारों […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल