पंजाब में कोरोना महामारी का खतरा, नाइट कफ्र्यू का समय दो घंटे बढ़ाया गया

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 18 मार्च 2021। कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा है, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने अब कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। अब रात 11 बजे के बजाय 9 बजे से ही बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। सुबह 5 बजे तक यह पाबंदी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी दी। कैप्टन ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले हैं, वहां नाइट कर्फ्यू लगेगा और पूरे राज्‍य में लोगों के लिए मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन सहित कोरोना के अन्‍य गाइडलाइंस का पालन करना होगा।

बादल निवास पर कोरोना बम फूटा

पंजाब में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। अब बादल निवास पर कोरोना बम फूटा है। बुधवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। गुरुवार को बादल निवास पर काम करने वाले तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई, जिन्हें होम क्वारैंटाइन किया गया है। सुखबीर बादल को पहले फार्टिस मोहाली लाया गया था, लेकिन बुधवार देर शाम मेदांता दिल्ली शिफ्ट किया गया। अब बादल निवास पर परिवार का कोई सदस्य नहीं है। सुखबीर बादल के मेदांता में होने के चलते पत्नी हरसिमरत कौर बादल और दोनों बच्चे भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख के पार

प्रदेश में कोरोना महामारी ने तीसरे चरण में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को जहां सूबे में 41 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, 1508 नए पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सूबे में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2 लाख पार हो गया। मंगलवार को कुल आंकड़ा 200635 हो गया। 2021 में 38 दिन में ही 33865 मरीजों की बढ़ोतरी हुई है। संक्रमण की रफ्तार 0.7% हो गई है। सबसे ज्यादा 9 मौतें जालंधर में हुईं। 41 नई मौतों के बाद कुल मृतक आंकड़ा बढ़कर 6156 हो गया है।

पंजाब 3.1% मृत्युदर के साथ देश में सबसे ऊपर है। वहीं, 12594 मरीज अभी भी इलाजरत हैं। एक्टिव केसों की दर बढ़कर 6% हो गई है। अब तक 182283 मरीजों संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 751 मरीज ही ठीक हुए हैं। जो 1 दिन में मिले मरीजों का 50% भी नहीं है। वहीं, होशियारपुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 256 नए मामले मिले हैं। लुधियाना में 245, पटियाला में 196, मोहाली में 192, नवांशहर में 142, जालंधर में 121 मरीज पॉजिटिव मिले।

Leave a Reply

Next Post

मनरेगा के तहत रोजगार देने में बिलासपुर जिला राज्य में अव्वल

शेयर करेलक्ष्य के विरूद्ध 133 फीसदी अधिक मानव दिवस का रोजगार सृजन इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 18 मार्च 2021। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा के अंतर्गत जरूरत मंदों केा रोजगार देने में बिलासपुर जिले का राज्य में अव्वल स्थान है। जिले में चालू वित्तीय वर्ष में 15 […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक