मोदी सरकार का ऐलान, कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को दिया जाएगा 5 लाख का बीमा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 अगस्त 2021। मोदी सरकार ने कोरोना से अनाथ होने वाले बच्चों के लिए हेल्थ इंश्योरेंस का ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी दी है। केंद्र सरकार के ऐलान के मुताबिक ने 18 साल की आयु तक के उन बच्चों को 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा, जो कोरोना वायरस (कोविड -19) महामारी के कारण अनाथ हो गए थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रीमियम का भुगतान प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (पीएम-केयर्स) से किया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र द्वारा उठाए गए कदमों पर एक सरकारी वेबसाइट के लिंक के साथ ट्विटर पर योजना का विवरण पोस्ट किया है।

अनुराद ठाकुर ने अपने ट्वीट में लिखा, “कोविड से प्रभावित बच्चों के देखभाल हेतु उठाए कदमों के तहत 18 साल तक के बच्चों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया जाएगा और इसके प्रीमियम का भुगतान पीएम केयर्स द्वारा किया जाएगा।आयुष्मान भारत, सरकार की प्रमुख योजना है, जो अप्रैल 2018 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (HWCs) और प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के दो स्तंभों के साथ शुरू की गई थी। बच्चों के लिए PM-CARES योजना 29 मई, 2021 को पीएम मोदी ने ही  शुरू किया था। इसका उद्देश्य उन बच्चों का समर्थन करना है, जिन्होंने मार्च से शुरू होने वाली अवधि के दौरान कोविड -19 महामारी में अपने माता-पिता, किसी कानूनी अभिभावक या दत्तक माता-पिता या जीवित माता-पिता दोनों को खो दिया है।
 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड हाईकोर्ट : सीबीआई को धनबाद जिला जज की मौत के मामले की जांच जल्द शुरू करने का निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव धनबाद 05 अगस्त 2021। झारखंड के धनबाद में ऑटोरिक्शा की टक्कर से हुई जज की मौत मामले में झारखंड उच्च न्यायालय ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को जल्द से जल्द जांच शुरू करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन और न्यायमूर्ति सुजीत […]

You May Like

एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक....|....रामायण एडवांस बुकिंग: रणबीर की फिल्म ने कमाए 7 करोड़ रुपये....|....रूसी जेल में टूट गए थे स्टीफन हबर्ड....|....संयुक्त राष्ट्र में भारत की दो-टूक