‘भूटान की रक्षा तैयारियों को बढ़ाएगा भारत’, भूटानी सैन्य कमांडर के साथ बैठक के बाद बोले राजनाथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत भूटान की रक्षा तैयारियों को बढ़ाने के लिए तत्पर है। सिंह ने रॉयल भूटान आर्मी के मुख्य परिचालन अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल बट्टू शेरिंग के साथ हुई बैठक में यह जानकारी दी। शेरिंग शनिवार से भारत की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान सिंह और लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने द्विपक्षीय संबंधों व अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राजनाथ ने कहा कि ‘पड़ोसी पहले’ की नीति के तहत भूटान की रक्षा तैयारियों की क्षमता की वृद्धि में भारत अपना पूरा सहयोग देगा। इसमें सैन्य उपकरण, हथियार, हार्डवेयर और परिसंपत्तियों की आपूर्ति भी शामिल है। वहीं, लेफ्टिनेंट जनरल शेरिंग ने भारत के निरंतर सहयोग की सराहना की और भूटान की रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने तथा रॉयल भूटान आर्मी (आरबीए) कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान करने में सहायता करने के लिए भारत को धन्यवाद दिया।

उन्होंने क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए साझा दृष्टिकोण को साकार करने में भारत के साथ मिलकर काम करने की आरबीए की दृढ़ प्रतिबद्धता की भी पुष्टि की। इससे पहले शेरिंग ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान के साथ बातचीत की है। शेरिंग का सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री से भी मिलने का कार्यक्रम है। ब्यूरो

आज कोलकाता पहुंचेंगे तोबगे
भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय बिजनेस कार्यक्रम के विशेष अतिथि हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे। कोलकाता। भूटाकोलकाता। भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) के आठवें संस्करण में भाग लेने के लिए बुधवार को कोलकाता पहुंचेंगे। वह दो दिवसीय बिजनेस कार्यक्रम के विशेष अतिथि हैं। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, भूटान के प्रधानमंत्री बुधवार सुबह यहां पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Next Post

'पश्चिमी उदारवादी विचार देश की संस्कृति के लिए खतरा', आरएसएस महासचिव बोले- इसे रोकना होगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 05 फरवरी 2025। आरएसएस महासचिव दत्तात्रेय होसबोले ने बुधवार को पश्चिमी उदारवादी विचार को देश के लिए खतरा बताया। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में विभिन्न माध्यमों और रास्तों से कार्यरत पश्चिमी उदारवादी विचार देश की सांस्कृतिक निरंतरता के लिए खतरे का कारण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां