एजाज पटेल के लिए मुंबई टेस्ट बना और भी यादगार, हार के बावजूद मिली टीम इंडिया से खास सौगात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 06 दिसम्बर 2021। मुंबई टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई हो लेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल के शानदार रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए मुंबई टेस्ट एक ऐसा पल लेकर आया जिसे वह सालों साल नहीं भूल पाएंगे. मुंबई में पैदा हुए एजाज पटेल ने अपने इसी शहर में टीम इंडिया के खिलाफ ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया.

एजाज पटेल ने मुंबई टेस्ट की पहली में भारतीय टीम के सभी 10 विकेट लेकर खुद को जिम लेकर और आर अश्विन जैसे दिग्गजों के क्लब में शामिल कर लिया था. क्रिकेट के इतिहास में एजाज तीसरे ही ऐसे गेंदबाज हैं जो एक पारी मे 10 विकेट लेने में कामयाब रहे. कीवी स्पिनर ने अपने जन्मस्थान पर खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने 47.5 ओवर तक बोलिंग की और भारत के सभी 10 विकेट अपने नाम किए. मुंबई टेस्ट के पहले दिन उन्होंने चार विकेट लिए थे. वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को बाकी छह विकेट भी उन्होंने झटक लिए.

टीम इंडिया ने दी खास जर्सी

यह रिकॉर्ड भले ही भारत के खिलाफ बना हो लेकिन मेजबान टीम ने एजाज को उनकी इस खास उपलब्धि पर न सिर्फ बधाई दी बल्कि एक खास तोहफा भी दिया.  मैच के बाद अश्विन एजाज पटेल का इंटरव्यू लेते हुए दिखाई दिए. इसके बाद उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी एजाज को तोहफे में दी. इस जर्सी पर टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ने अपना साइन किया हुआ था. एजाज इस खास तोहफे को पाकर काफी खुश दिखाई दे रहे थे. न्यूजीलैंड ने अपने ट्विटर अकाउंट से वीडियो जारी किया है. एजाज जब 10 विकेट लेकर लौट रहे थे तब भी अश्विन खड़े होकर तालियां बजाते हुए दिखाई दिए थे.

मुंबई क्रिकेट संघ ने भी दिया तोहफा

खिलाड़ियों के अलाना मुंबई क्रिकेट संघ ने भी एजाज को सम्मानित किया. संघ के अध्यक्ष डाक्टर विजय पाटिल ने कीवी गेंदबाज एजाज पटेल को भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच की आधिकारिक स्कोरशीट प्रदान की. वहीं, एजाज ने ने अपनी जर्सी और सिग्नेचर की हुई एक बाल एमसीए के म्यूजियम को दी. एजाज पटेल ने मैच में कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं, न्यूजीलैंड उनके अलावा दूसरे एकमात्र खिलाड़ी रचिन रवींद्र थे जो विकेट लेने में कामयाब रहे. रवींद्र ने मुंबई टेस्ट में तीन विकेट लिए.

Leave a Reply

Next Post

सुहागरात पर पति ने पत्नी के सामने रखी यह शर्त, नहीं हुई पूरी तो अब कोर्ट के चक्कर लगा रही महिला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव झारखंड 06 दिसम्बर 2021। झारखंड में शादी करने के बाद सुहागरात के वक्त पति ने पत्नी के सामने ऐसी शर्त रखी की दो सालों में ही उसकी दुनिया उजड़ गयी. क्योंकि शर्त ही ऐसी थी जिसे पूरा करना मुश्किल था. मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम […]

You May Like

गिटम यूनिवर्सिटी ने अकादमिक अनुसंधान पर राष्ट्रीय कॉन्क्लेव आयोजित किया....|....'सीएम योगी की मां, हमारी भी मां'- मौलाना के विवादित बयान पर भड़के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, हरदोई में दी बड़ी चेतावनी....|....6 शादियां भी कम पड़ीं, अब 7वीं की तैयारी; थाने पहुंचा बेटा बोला- 'सर, मेरे पापा को रोकिए!'....|....कटनी में भीषण सड़क हादसा: कार-बाइक की टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल....|....आबकारी नीति मामला: सीबीआई के बाद अब ईडी भी पहुंची दिल्ली हाईकोर्ट, 19 मार्च को होगी सुनवाई....|.... 'परिवर्तन यात्रा' से भाजपा का बड़ा चुनावी संदेश, भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर ममता सरकार को घेरा....|....पश्चिम एशिया संकट गहराया, कतर से 1,000 से अधिक भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया....|....'अगर तेल रोका तो 20 गुना ज्यादा ताकत से करेंगे हमला', ट्रंप ने ईरान को दी नई धमकी; चीन से कही ये बात....|....सोशल मीडिया पर ईरानी हमलों का मना रहे थे जश्न, बहरीन में पांच पाकिस्तानी और एक बांग्लादेशी गिरफ्तार....|....ओडिशा में 12 साल बाद राज्यसभा चुनाव: चार सीटों पर पांच उम्मीदवार मुकाबले में, किसी ने भी वापस नहीं लिया नाम